फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rolling Sanoj sets out on a walking tour of India

Lakhimpur Kheri News: पैदल भारत भ्रमण पर निकले रोलिंग सनोज

Mon, 22 Dec 2025 10:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 22 Dec 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Rolling Sanoj sets out on a walking tour of India
धौरहरा के सिसैया चौराहा पहुंचे रोलिंग सनोज। स्रोत: ग्रामीण
धौरहरा। देश में आपसी भाईचारा, राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि के प्रति सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रोलिंग सनोज इन दिनों पैदल भारत भ्रमण पर निकले हैं। वे मेरी मिट्टी मेरा देश नाम से पद यात्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन

पेट्रोलियम इंजीनियरिंग जैसे तकनीकी और प्रतिष्ठित क्षेत्र में शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद रोलिंग सनोज ने आरामदायक जीवन की राह छोड़कर देश की मिट्टी से जुड़ने और लोगों को जोड़ने का संकल्प लिया है। उनका कहना है कि भारत की असली ताकत उसकी विविधता में एकता है और इसी भावना को मजबूत करने के लिए वह गांव-गांव और कस्बे-कस्बे पैदल यात्रा कर रहे हैं। पदयात्रा के दौरान धौरहरा क्षेत्र के सिसैया चौराहा पहुंचने पर उन्होंने लोगों से सीधा संवाद कर आपसी भाईचारा, सौहार्द और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed