{"_id":"576047d04f1c1bc34d11c400","slug":"rojedaron-disturbing-display-of-power-by","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से परेशान रोजेदारों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से परेशान रोजेदारों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा।
Updated Tue, 14 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईसानगर में चार घंटे मिल रही बिजली
कटौती से आजिज लोग सड़क पर उतरे
बिजली कटौती से परेशान रोजेदारों और व्यापारियों ने बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
भीषण गर्मी में बिजली के न आने के कारण रोजेदार और व्यापारी परेशान हैं। प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र में 14 घंटे बिजली देने का दावा कर रही है, लेकिन धौैरहरा, ईसानगर के लोगों को मुश्किल से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। इन चार घंटो में भी कई बार बिजली ट्रिपिंग होती है। रोस्टर के मुताबिक बिजली न मिल पाने से गर्मी के कारण सबसे बड़ी समस्या रोजेदारों को हो रही है। इन लोगों का कहना है कि बिजली के आने-जाने का समय नियत न होने के कारण पंखा, कूलर बंद पड़े हैं। मंगलवार को थाने के सामने रोजेदारों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध में नारे लगाए। रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति करने की मांग की। साथ ही सरकारी लाइनमैन के न होने पर लाइन के टूटने और खराबी आने पर कई दिन तक बिजली के गुल रहने के पर भी रोष जताया। प्रदर्शन में कमालुदीन, अकीलुदीन, साहिबे आलम, फजलू शामिल रहे।