{"_id":"5f244b5d8ebc3e63b86dc145","slug":"roadways-lakhimpur-news-bly414722160","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला डिपो ने शुरू की अंतरराज्यीय बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला डिपो ने शुरू की अंतरराज्यीय बस सेवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। यात्रियों को दूसरे प्रांतों तक सेवा देने के लिए रोडवेज डिपो से अंतरराज्यीय बस सेवा शुरू हो गई है, जिससे लोगों को दूसरे प्रदेशों में जाने के लिए हो रही परेशानी से अब निजात मिल जाएगी।
डिपो इंचार्ज अरविंद सिंह ने बताया कि यहां से दूसरे प्रदेशों को जाने वाली बसों को सैनिटाइज कराकर संचालन शुरू कर दिया गया है। चालकों और परिचालकों को मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजर देकर सावधानी बरतते हुए रवाना किया गया है। डिपो से अजमेर के लिए मनोज यादव परिचालक के साथ चालक गुरदयाल सिंह और रामवीर सिंह को रवाना किया गया है। वहीं दिल्ली और हरिद्वार के लिए भी बसों को रवाना किया गया है। बताया कि यहां से दूसरे प्रदेशों को जाने वाले यात्रियों को अब असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। रक्षाबंधन के पर्व पर सभी तय रूटों पर बसों का संचालन विधिवत जारी रहेगा। जिससे पर्व पर आने जाने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
गोला डिपो की चार बसें अयोध्या रवाना
डिपो इंचार्ज अरविंद सिंह ने बताया कि डिपो को प्रदेश सरदार द्वारा आठ जनरथ बसें मिली थीं। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन में जाने वाले यात्रियों के लिए चार बसों को अयोध्या के लिए रवाना किया गया है।