{"_id":"6a0a11918a33d7c08a03032a","slug":"roadways-bus-service-started-on-lakhimpur-to-magalganj-route-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-175368-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर से मैगलगंज रूट पर शुरू हुई रोडवेज बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर से मैगलगंज रूट पर शुरू हुई रोडवेज बस सेवा
Mon, 18 May 2026 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 18 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर से मैगलगंज रूट पर रोडवेज की नई बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब इस मार्ग से लखनऊ जाने वाले लोगों को बार-बार वाहन बदलने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
लखीमपुर डिपो से प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे बस रवाना होकर बेहजम, कस्ता, मितौली, औरंगाबाद और मैगलगंज होते हुए महोली व सीतापुर के रास्ते लखनऊ के केसरबाग बस स्टेशन तक जाएगी। बस सुबह करीब साढ़े नौ से 10 बजे के बीच लखनऊ पहुंचेगी। इसके बाद बस इसी मार्ग से लौटेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से लखीमपुर-मैगलगंज रूट पर सीधी बस सेवा की मांग की जा रही थी। नई सेवा शुरू होने से छात्रों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी।
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की संख्या बढ़ने पर भविष्य में इस रूट पर अन्य सेवाएं बढ़ाने पर भी विचार किया जाएगा।