{"_id":"69a47f47c0c7708a0500953e","slug":"roads-connecting-23-rural-areas-to-main-roads-have-been-approved-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-169451-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मुख्य मार्गों से जुड़ेगी 23 ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क, स्वीकृत मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मुख्य मार्गों से जुड़ेगी 23 ग्रामीण क्षेत्रों की सड़क, स्वीकृत मिली
Sun, 01 Mar 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
लखीमुपर खीरी। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अच्छी खबर है। लंबे समय से जर्जर पड़ीं 23 सड़कों के निर्माण और संपर्क मार्गों को मुख्य मार्गों से जोड़ने की स्वीकृति मिल गई है। इन सड़कों के निर्माण पर करीब 40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बजट जारी हो चुका है और टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
योजना के तहत फैजुल्लापुर से सेनपुर तक एक किलोमीटर सड़क का निर्माण 71 लाख रुपये में होगा। दरिगापुर से अंधपुर तक 1.80 किलोमीटर संपर्क मार्ग 1.43 करोड़ रुपये, सरजूनगर से हरसिंगपुर तक तीन किलोमीटर मार्ग 2.65 करोड़ रुपये और बहादुरनगर गुरुद्वारे से अम्बारा तक ढाई किलोमीटर सड़क 1.75 करोड़ रुपये में बनाई जाएगी।
इसी प्रकार जड़ौरा से पसिड़िया तक डेढ़ किलोमीटर सड़क 1.03 करोड़ रुपये, मिन्नापुर से करनपुर के पास लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग तक ढाई किलोमीटर संपर्क मार्ग 2.09 करोड़ रुपये, नीमचोनी से कैभा तक संपर्क मार्ग 95 लाख रुपये तथा 1.76 किलोमीटर गरगटिया संपर्क मार्ग 1.21 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा। इसके अलावा भी अन्य सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है।
विज्ञापन
बताया गया कि जिले के आठों विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जर्जर सड़कों की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेजी थी। विभाग द्वारा तैयार स्टीमेट शासन को भेजा गया, जिसे अब स्वीकृति मिल गई है।