{"_id":"68cef25f6eadb673760ce037","slug":"road-construction-has-been-stalled-for-a-month-and-a-half-causing-injuries-to-pedestrians-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-155952-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: डेढ़ माह से रुका सड़क निर्माण, चोटिल हो रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: डेढ़ माह से रुका सड़क निर्माण, चोटिल हो रहे राहगीर
Sat, 20 Sep 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 20 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
गोंधिया चौखडि़या सड़क पर पड़ी गिट्टी। संवाद
बिजुआ। विकास खंड बिजुआ के गोंधिया से चौखड़िया गांव तक का सड़क निर्माण कार्य पिछले डेढ़ माह से अधूरा है। लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार ने सड़क पर केवल गिट्टी और मौरंग डालकर काम छोड़ दिया है।
चौखड़िया के ग्राम गोविंद यादव के अनुसार जुलाई के अंत में ठेकेदार ने सड़क पर गिट्टी डाली और तब से कोई कार्य नहीं हुआ है। बड़ी-बड़ी गिट्टियों के कारण वाहन चलानें में मुश्किल हो रही है और पैदल चलना भी परेशानी दे रहा है। अधूरी सड़क के कारण लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। स्थानीय नागरिक इस मार्ग को जल्द पूरा करने की मांग कर रहे हैं लेकिन लोनिवि के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
लोनिवि के अवर अभियंता किरन कुमार ने बताया कि इस मार्ग की लंबाई करीब 1200 मीटर है। इसकी अनुमानित लागत करीब 35 लाख है। उनका कहना है कि बरसात के कारण कार्य रुका हुआ है। बरसात के बाद कार्य पुनः प्रारंभ किया जाएगा। सड़क पर लगातार रोलिंग की जा रही है। संवाद