फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rimjhim somewhere somewhere Barisa Jmajm

कहीं रिमझिम तो कहीं झमाझम बारिश्ा

Thu, 05 Nov 2015 07:43 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 05 Nov 2015 07:43 PM IST
विज्ञापन
Rimjhim somewhere somewhere Barisa Jmajm
जिले भर में दोपहर बाद हुई बारिश से तापमान में और ज्यादा गिरावट आ गई है। कई दिनों से चल रही गुलाबी ठंड में इजाफा हो गया है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से आसमान में बादल छाए थे। इससे दिन भर सूरज के दर्शन नहीं हुए। दोपहर बाद करीब दो बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। जिले में कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश होने की सूचना मिली है। बारिश के पहले चली सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। 
विज्ञापन

बांकेगंज। कस्बे में दोपहर दो बजे आसमान में छाए घने बादलों के बीच आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से मोहल्लों की गलियों में जल निकास की समस्या और जर्जर कुकरा रोड पर बने गहरे गड्ढों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को सड़कों पर भरे गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। बारिश के साथ चली हवाओं से ठंड में इजाफा हो गया।
विज्ञापन

 कस्बा में दोपहर बादलों की गड़गड़ाहट के बीच आधा घंटा तक लगातार बारिश हुई। इसके बाद शाम चार बजे तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। बारिश के साथ बादलों की तेज गड़गड़ाहट से लोग ओलावृष्ट्रि की आशंका के चलते सुरक्षित स्थानों पर बैठ कर देर तक बारिश थमने का इंतजार करते नजर आए। बारिश रुकने के बाद ही लोग अपने घरों को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी। हफ्ते भर बाद ही यहां फिर बारिश होने से मौसम का मिजाज और बदल गया है। पिछले बृहस्पतिवार को अपराह्न में यहां अच्छी बारिश होने के साथ ही ओले भी गिरे थे। आज फिर सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। दोपहर बाद घने काले बादलों ने डेरा जमा लिया और दो बजे एकदम अंधेरा हो गया फिर बारिश हुई। पंद्रह मिनट तक ठीकठाक बारिश हुई। बारिश से मौसम में सर्दी और बढ़ गई। हफ्ते भर के भीतर ही दूसरी बार बारिश होने से मटर, लाही और मसूर की फसल को नुकसान हुआ है। वहीं गेहूं  की फसल की भी बुआई लेट हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed