फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Riding more than capacity, heavy on life

Lakhimpur Kheri News: क्षमता से अधिक सवारी, जिंदगी पर पड़ रहीं भारी

Fri, 09 Jun 2023 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Riding more than capacity, heavy on life
मोबाइल पर बात करता जाता स्कूटी सवार
लखीमपुर खीरी। आए दिन हो रहे हादसों के बाद भी सड़क सुरक्षा के नियमों की अनदेखी जारी है। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट की अनदेखी तो करते ही हैं, क्षमता से अधिक सवारी लेकर चलते हैं। बाइक पर तीन और चार ही नहीं, पांच सवारी बिठाकर फर्राटा भरते हैं। बीते 10 दिन में जिले में दो सड़क हादसे ऐसे हुए हैं, इनमें एक बाइक पर चार-चार लोग सवार थे। इन दो हादसों में छह लोगों की जान गई। मृतकों में महिला, बच्चा और युवा शामिल हैं।
विज्ञापन

बाइक पर चार सवार, हादसे में दो की गई जान
हरगांव-सीतापुर के के रउसी निवासी अजीत अपने साथी सुरजीत, छोटू व मंजेश के साथ 30 मई को शारदानगर के बालाजी मंदिर में दर्शन करने गए थे। शाम के समय एक ही बाइक से घर वापस जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। झमपुरवा के पास हुए इस हादसे में अजीत व सुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो अन्य युवकों को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार चार लोगों की गई जान
बृहस्पतिवार को पलिया-निघासन रोड पर कार और ट्रैक्टर-ट्राली आपस में टकरा गई। इस हादसे की चपेट में आए बाइक सवार चार लोगों की मौत हो गई। यह सभी एक ही बाइक से जा रहे थे। मृतकों में एक महिला और बच्चा भी शामिल है। बाइक पर क्षमता से अधिक सवारी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ दिन में नौ की गई जान, कई घायल
जिले में सड़क हादसों के आंकड़ों पर ध्यान दिया जाए तो एक से आठ जून तक नौ लोगों की जान जा चुकी है। एक जून को मोहम्मदी के बहादुरनगर निवासी 10 वर्षीय किशोर की ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ जाने से मौत हुई। तीन जून को खखरा चौराहे के पास हुए हादसे में बाइक सवार छात्र की जान चली गई थी। चार जून को हैदराबाद और धौरहरा इलाके में हुए हादसे में दो लोगों की मौत हुई थी। सात जून को भी एक युवक की मौत सड़क हादसे में हुई। आठ जून को हुए हादसे में बाइक सवार चार लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed