फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   rhinoceros body found again in chitwan park

चितवन पार्क में फिर मिला गैंडा का शव

Fri, 06 Aug 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
rhinoceros body found again in chitwan park
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के प्रमुख चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क में गैंडों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी पार्क में एक 35 वर्षीय वृद्ध गैंडा का शव मिला है।
विज्ञापन

नेपाल के सबसे बड़े व प्रसिद्ध चितवन राष्ट्रीय निकुंज पार्क में गैंडों के जीवन पर पिछले एक साल से संकट के बादल छाए हुए हैं। पार्क में लगातार गैंडों की मौत हो रही है। पार्क के सूचना अधिकारी लोकेंद्र अधिकारी ने बताया कि बुधवार को पार्क के नवलपरासी के बर्दघाट सुस्तापूर्व के कावासोती नगर पालिका के वार्ड सात में सामुदायिक वन के पास एक 35 वर्षीय नर गैंडा का शव मिला है। पार्क प्रशासन के मुताबिक इस गैंडा की मौत वृद्ध और कमजोर होने के कारण बिजली के तारों के करंट में आने की चपेट में आने से हुई है। गैंडा के सींग व नाखून सुरक्षित हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि बीते वर्ष अगस्त माह से अब तक कुल 34 गैंडों की मौत हो चुकी है। इसमें 30 गैंडा प्राकृतिक कारणों से मरे हैं, जबकि चार गैंडों को शिकारियों ने मौत के घाट उतारा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed