फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Reprimand, Singh had adverse entry

विशेष सचिव ने लगाई फटकार, प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 21 Oct 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 21 Oct 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Reprimand, Singh had adverse entry
हौसला पोषण मिशन - फोटो : अमर उजाला
- आंगनबाड़ी केंद्रों का किया दौरा, पहुंचे थे शिकायतों की जांच करने
विज्ञापन

- दो केंद्रों पर बृहस्पतिवार से ही हुई खाने की शुरुआत

 आंगनबाड़ी केंद्रों पर अतिकुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए संचालित हौसला पोषण मिशन में गड़बड़ियों की शिकायत पर विशेष सचिव (ग्राम्य विकास) हीरालाल ने बेहजम और लखीमपुर ब्लॉक के दो-दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की गहन समीक्षा की। लखीमपुर के मोतीपुर और मोहम्मदाबाद आंगनबाड़ी केंद्रों पर पहले से खाना नहीं बनाए जाने पर विशेष सचिव ने वर्कर को फटकार लगाई है। केंद्रों पर साफ-सफाई और शौचालय दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। 
विशेष सचिव (ग्राम्य विकास) ने पहले बेहजम ब्लॉक के ओयल देहात और पन्यौरा में आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया, जहां गंदगी मिली। विशेष सचिव ने अतिकुपोषित बच्चों को देशी घी और गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित किए। इसके बाद लखीमपुर ब्लाक के मोतीपुर और मोहम्मदाबाद में आंगनबाड़ी केंद्र देख, जहां पता चला कि बृहस्पतिवार को पहली बार खाना बनाया गया। इस पर उन्होंने संबंधित आंगनबाड़ी वर्कर को फटकार लगाई। इसके बाद शाम चार बजे से कलक्ट्रेट सभागार में विशेष सचिव हीरालाल ने ब्लाक वार कार्यक्रम क्रियान्वयन की समीक्षा की, जिसमें खराब प्रगति के चलते मितौली की सीडीपीओ शारदा को सशर्त प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारियों को लगातार आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर साफ-सफाई और शौचालय दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। बैठक में डीएम आकाशदीप, प्रभारी सीडीओ वीरेंद्र कुमार यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेंद्र दुबे, बीएसए संजय कुमार शुक्ला, उपकृषि निदेशक शिवकुमार केसरी, जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह, सहायक सेवायोजन अधिकारी रत्नेश कुमार, सीएमओ डॉ. जावेद अहमद समेत सभी सीडीपीओ मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
तीन वर्कर्स को मिलेंगे प्रशस्ति पत्र
अच्छा कार्य करने वाली तीन आंगनबाड़ी वर्कर्स मितौली के निमचैनी की राजेश्वरी, पलिया के श्रीनगर की ललिता शुक्ला और बेहजम के परसेहरा बुजुर्ग की गीता देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। विशेष सचिव ने इस संबंध में डीपीओ को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed