{"_id":"667b2b4cfaa951000e099084","slug":"report-on-four-including-bjp-mandal-minister-her-husband-and-son-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-123119-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भाजपा मंडल मंत्री, उनके पति और पुत्र सहित चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भाजपा मंडल मंत्री, उनके पति और पुत्र सहित चार पर रिपोर्ट
विज्ञापन
मैलानी। एक युवती की तहरीर पर पुलिस ने भाजपा मंडल मंत्री आसमां बानो, उनके पति, पुत्र और भतीजे के खिलाफ रविवार को नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया।
मोहल्ला पुराना बाजार निवासी चांद बी पुत्री मोहम्मद एजाज ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि सात-आठ दिन पहले मोहल्ला मस्जिद वार्ड नंबर 11 निवासी आबाद खां, आसमां बानो पत्नी आबाद खां, फरहान खां और मन्ना ने नगर पंचायत कर्मियों के साथ घर में घुसकर सरकारी भूमि पर कब्जे का आरोप लगाते हुए उसे और उसकी बहन सना बी को मारा था। बीते रविवार को पुलिस ने चारों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
वहीं, इससे पहले धरना-प्रदर्शन कर भाजपा की मंडल मंत्री आसमां बानो की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उनकी तहरीर के आधार पर पुराना बाजार निवासी एजाज खां, बादल खां, अनस खां, काजल खां, परवेज खां, आरिफ खां के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज हो गई है। संवाद