{"_id":"6287dfa843d7dd4b201c473c","slug":"report-of-damage-to-government-property-on-former-head-lakhimpur-news-bly485476637","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधान पर सरकारी संपत्ति को हानि पहुंचाने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व प्रधान पर सरकारी संपत्ति को हानि पहुंचाने की रिपोर्ट
विज्ञापन
गांव गुलरिया पत्थरशाह में तालाब की खोदाई कर मिट्टी दूसरे के घरों में पाटने का मामला
निघासन। क्षेत्र के गांव गुलरिया पत्थरशाह में तालाब की खोदाई कर मिट्टी दूसरे के घरों में पाटने के मामले में लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
गुलरिया पत्थरशाह के लेखपाल जगदीश प्रसाद ने बताया कि सात मई को गांव के कुर्बान अली ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी कि जेसीबी से सरकारी तालाब की खोदाई कर गांव के कई लोगों को मिट्टी बेची जा रही है। एसडीएम श्रद्धा सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच तहसीलदार को सौंपी थी। जांच में शिकायत सही पाई गई।
लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने मामले में गुलरिहा पत्थर शाह के प्रधान प्रतिनिधि और पूर्व प्रधान जगदीप सिंह जग्गा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसडीएम ने बताया कि जो लोग बिना अनुमति मिट्टी की खोदाई या पटाई करा रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले एक ट्रैक्टर और एक मिट्टी खोदाई करने वाली मशीन को सीज किया गया है।