फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Report filed under POCSO Act, accused sent to jail

Lakhimpur Kheri News: पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज, आरोपी को भेजा जेल

Mon, 14 Jul 2025 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Report filed under POCSO Act, accused sent to jail
मझगईं। चार साल की बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे भेज दिया है। उधर, लखनऊ में बच्ची की हालत स्थिर बनी हुई है। डाॅक्टरों ने फिलहाल उसे खतरे से बाहर बताया है। रविवार को पीड़ित बालिका के घर पर भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चार साल की बच्ची के साथ शुक्रवार को गांव के ही एक 19 वर्षीय युवक ने गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया और उसके बाद रात आठ बजे उक्त बालिका के घर के पास उसे गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गया। पीड़ित बालिका ने जब परिजनों को घटना बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

उन्होंने मझगईं थाना पहुंचकर पूरी आपबीती पुलिस को बताई। इसके बाद पुलिस ने बालिका को पलिया सीएचसी भेजवाया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डाॅक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर पुलिस ने आरोपी किशोर को एक गन्ने के खेत से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पीड़िता की मां की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी अजय उर्फ छोटू का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे जेल भेज दिया है। हालांकि पुलिस किशोर को रिमांड पर लेने का विचार बना रही है। इस बारे में कोतवाली प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी अजय को रविवार सुबह मुर्गहा मोड़ से गिरफ्तार किया गया है।


घर में पसरा मातमी सन्नाटा, नहीं जला चूल्हा
चार साल की बालिका से हुई दुष्कर्म की घटना के बाद पीड़िता के घर पर सन्नाटा पसरा रहा। घर में केवल मां व उसकी आठ माह की बच्ची ही मौजूद मिली, जबकि पिता मासूम बच्ची के साथ लखनऊ में है। सदमे के कारण घर का चूल्हा तक नहीं जला है। घटना से पूरे गांव में भी आक्रोश फैला हुआ है। लोगों का कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए और ऐसे आरोपी को जेल से बाहर आने का कोई हक नहीं है। ग्रामीणों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर फांसी दिए जाने की मांग भी की है।



पीड़िता के घर आरोपी का था आनाजाना
चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ रेप जैसी घटना को अंजाम देने वाले आरोपी किशोर आवारागर्दी कर घूमने के अलावा कोई काम नहीं करता था। उसका पीड़िता के घर भी आना-जाना था और इस वजह से ही बच्ची उसको जानती भी थी। इसी का फायदा उठाकर बच्ची को बहलाकर गन्ने के खेत में लेकर चला गया और घटना को अंजाम दिया।


मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी भी कर ली गई है। बालिका का इलाज चल रहा है। -यादुवेंद्र यादव, सीओ, पलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed