{"_id":"69064bc0701a8868a1008b49","slug":"report-filed-against-three-for-assaulting-sugarcane-supervisor-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-159925-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गन्ना पर्यवेक्षक से मारपीट में तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गन्ना पर्यवेक्षक से मारपीट में तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
Sat, 01 Nov 2025 11:34 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
फरधान। गन्ना साधन सहकारी समिति में एक गन्ना पर्यवेक्षक से मारपीट के मामले में पुलिस ने एक अज्ञात व दो नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके बाद गन्ना पर्यवेक्षकों ने हड़ताल खत्म कर दी है।
आरोप है कि 28 अक्तूबर को फरधान की साधन सहकारी गन्ना समिति में गन्ना पर्यवेक्षक जयप्रकाश यादव के साथ आशुतोष मिश्र और शिव शंकर ने मारपीट की थी। गन्ना पर्यवेक्षक ने उसी दिन तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। नाराज गन्ना पर्यवेक्षक संगठन ने 30 अक्तूबर से कार्य बहिष्कार करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
शनिवार को फरधान पुलिस ने गन्ना पर्यवेक्षक जयप्रकाश यादव की तहरीर के आधार पर आशुतोष मिश्र और शिवशंकर निवासीगण सकतापुर व एक अज्ञात समेत तीन लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि गन्ना पर्यवेक्षक की तहरीर के आधार पर दो ज्ञात और एक अज्ञात समेत तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद