{"_id":"6245ecf9d328c4754f591bc5","slug":"report-cards-will-be-distributed-to-3-90-lakh-children-of-council-schools-lakhimpur-news-bly479752942","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों के 3.90 लाख बच्चों को बंटेंगे रिपोर्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों के 3.90 लाख बच्चों को बंटेंगे रिपोर्ट कार्ड
विज्ञापन
demo photo
बेसिक शिक्षा विभाग को शासन से सात लाख रुपये मिले
बजट न होने के कारण रिपोर्ट कार्ड वितरण में आ रहा था अड़ंगा
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं पूरी होने के बाद रिपोर्ट कार्ड वितरण में बजट न मिलने से अड़ंगा लग रहा था, लेकिन अब शासन ने रिपोर्ट कार्ड बांटने के लिए सात लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। इससे कक्षा दो से आठ तक 3.90 लाख बच्चों को रिपोर्ट कार्ड बांटने का रास्ता साफ हो गया है।
परिषदीय स्कूलों में कक्षा दो से आठ तक के बच्चों की परीक्षा कराई गई थी, जबकि कक्षा एक के बच्चों की मौखिक परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा देने वाले बच्चों की संख्या 3.90 लाख है, जिन्हें रिपोर्ट कार्ड देने के लिए विभाग के पास बजट नहीं था। इस कारण अब तक बच्चों को रिपोर्ट कार्ड नहीं बांटे गए हैं। एक रिपोर्ट कार्ड पर दो रुपये व्यय आएगा, जिससे 3.90 लाख बच्चों को रिपोर्ट कार्ड देने के लिए करीब आठ लाख रुपये की जरूरत थी।
बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने रिपोर्ट कार्ड बांटने के लिए शासन से बजट की डिमांड की थी, जिसके बाद 29 मार्च 2022 को शासन ने रिपोर्ट कार्ड की व्यवस्था करने के लिए सात लाख रुपये विभाग को दिए हैं। इस धनराशि से करीब तीन लाख बच्चों के रिपोर्ट कार्ड की व्यवस्था हो जाएगी। बीएसए ने बताया कि रिपोर्ट कार्ड बांटने के लिए सात लाख रुपये मिले हैं, जिससे तीन लाख बच्चों को रिपोर्ट कार्ड दिए जा सकेंगे। शेष 90 हजार बच्चों के रिपोर्ट कार्ड की व्यवस्था अन्य मद से कराई जाएगी। 31 मार्च से बच्चों को रिपोर्ट कार्ड बांटने के निर्देश समस्त बीईओ के माध्यम से प्रधानाध्यापकों को दिए गए हैं।