{"_id":"60f9bc538ebc3e6fd905a175","slug":"remaining-work-of-top-layer-in-the-middle-of-lakhimpur-dudhwa-lakhimpur-news-bly45389319","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर-दुधवा के बीच में टॉप लेयर का रह गया कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर-दुधवा के बीच में टॉप लेयर का रह गया कार्य
विज्ञापन
किनारों को मिट्टी से पाटने और कुछ पुलियां भी की जानी हैं दुरुस्त
बुधवार को कैबिनेट की बैठक में मिल चुकी है 26 हजार लाख के प्रस्ताव को मंजूरी
पलियाकलां। लखीमपुर से दुधवा नेशनल पार्क तक सड़क के दो लेन चौड़ीकरण के साथ ही अन्य कार्य के लिए कैबिनेट द्वारा 26 हजार लाख का बजट पास होने के बाद इस रोड पर निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की बात कही जा रही है। यहां बता दें कि भीरा से करीब 15 से 20 किलोमीटर दुधवा की ओर टॉप लेयर का कार्य रह गया है, जबकि कहीं-कहीं पुलियों में भी कुछ काम होना बाकी है।
लखीमपुर से दुधवा नेशनल पार्क तक रोड चौड़ीकरण का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग के निर्माण खंड एक और तीन द्वारा कराया जा रहा है। इस खंड में काफी काम होना अभी बाकी है। इसके लिए मांगे गए 26544.47 लाख रुपये के प्रस्ताव को बुधवार को कैबिनेट ने स्वीकृति दे दी।
पीडब्ल्यूडी के मुताबिक, भीरा से दुधवा की ओर जाने वाले रोड पर करीब 15-20 किलोमीटर के एरिया में अभी काफी काम बाकी है। बजट स्वीकृत होने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि रोड पर फिर से जल्द ही कार्य शुरू होगा। उधर, चौड़ीकरण कार्य होने के बाद रोड किनारे की मिट्टी को कई जगह बरसात के पानी ने काट दिया है। बाईपास रोड से लेकर सिंगहिया तक रोड किनारे काफी गड्ढे हो गए हैं। इन्हें दुरुस्त करने का कार्य भी किया जाएगा।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग खंड तीन के जेई विनोद वर्मा ने बताया कि लखीमपुर-दुधवा के लिए करीब 15-20 किलोमीटर टॉप लेयर का कार्य शेष रह गया है। इसके अलावा इसके बीच पड़ने वाली पुलियों को भी दुरुस्त कराने के साथ ही रोड किनारे मिट्टी पाटकर पट्टी तैयार की जाएगी।