{"_id":"5fd8f1638ebc3e40fb197fb3","slug":"religion-lakhimpur-news-bly4303065140","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हवन और कन्या भोज का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में हवन और कन्या भोज का आयोजन
विज्ञापन
गोला में सजा हनुमान मंदिर। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। नगर में गोकर्ण तीर्थ के निकट मिल रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के सप्तम वार्षिक उत्सव और श्रीराम कथा का समापन हवन और कन्या भोज के साथ किया गया।
मिल डायवर्जन रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर नगर में आस्था और आकर्षण का केंद्र है। जिसकी स्थापना एवं निर्माण तत्कालीन एसडीएम शंभु कुमार ने वर्ष 2014 में कराई थी। जिन्होंने मंदिर के नाम से श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट का गठन कर एसडीएम को पदेन अध्यक्ष बनाकर मंदिर का प्रबंध प्रशासन के हाथों में दिया था। जिनकी प्रेरणा से प्रतिवर्ष भव्य संकट मोचन हनुमान मंदिर का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
मंदिर के वार्षिक उत्सव पर छह दिसंबर से 11 दिसंबर तक कथा व्यास पवनेश जी महाराज और 12 से 14 दिसंबर तक रमेश भाई शुक्ल ने श्रीराम कथा का वाचन किया। मंगलवार को पुजारी प्रमोद पांडे एवं दिवाकर पांडे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यजमान एवं मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष एसडीएम अखिलेश यादव से हवन में आहुतियां डलवा कर वार्षिक उत्सव का समापन कराया। श्रद्धालुओं ने कन्या भोज के साथ भंडारा कराकर प्रसाद वितरित कराया।
विज्ञापन
इस मौके पर सीओ आरके वर्मा, प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडे, श्रीराम बाजपेई, दिनेशचंद बाजपेई, मनोज मिश्र, अनिल त्रिपाठी, रमाकांत मिश्र, जेपी वर्मा, विमलेश मिश्र, मुनेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद