फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Relief for poor families, face blossoms with Prime Minister's announcement

प्रधानमंत्री की घोषणा से गरीब परिवारों को राहत, चेहरे खिले

Wed, 01 Jul 2020 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 02:21 AM IST
विज्ञापन
Relief for poor families, face blossoms with Prime Minister's announcement
लखीमपुर खीरी। कोरोना की जंग में कोई भूखा न रहे इस बात का ख्याल देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार दिवाली और छठ पूजा तक यानी नवंबर महीने तक के लिए बढ़ाने का एलान किया है। इससे राशन कार्ड धारकों को पांच महीने और मुफ्त में चावल, चना मिलता रहेगा। प्रधानमंत्री की घोषणा से गरीब परिवारों को राहत मिली है, जिससे उनके चेहरे पर खुशी है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने जहां इस निर्णय पर खुशी जाहिर की, वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष का कहना था कि यूपीए सरकार के कराए जा रहे काम ही गिनाए जा रहे हैं। सपा और बसपा जिलाध्यक्ष कुछ नहीं बोले, संभवत: उन्हें पार्टी गाइड लाइन का इंतजार है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को लेकर किए गए लॉकडाउन से लोगों का काम धंधा चौपट हो गया। गरीब और दैनिक मजदूरों के आगे रोटी का संकट खड़ा हो गया। हालांकि इस दौरान लोगों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना बेहद लाभकारी साबित हुई। इसके तहत राशन कार्डधारकों को पिछले तीन माह में हर यूनिट पर पांच किलो चावल और प्रति कार्ड एक किलो चना मुफ्त में दिया गया। इस योजना का पांच महीने विस्तार किए जाने से आने वाले त्योहारों में लोगों को लाभ मिलेगा। राष्ट्र के नाम संबोधन में प्रधानमंत्री ने मास्क लगाने और सामाजिक दूरी का पालन करने का पुन: लोगों से आह्वान किया।
विज्ञापन

 
बोले लाभार्थी
लॉकडाउन में काम धंधा भी बंद हो गया, लेकिन राशन कार्ड पर गेहूं के साथ मुफ्त में चावल मिलता रहने से रोटी की दिक्कत नहीं हुई। पांच माह और मिलते रहने से गरीबों को दो वक्त की रोटी मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-गुड्डी पत्नी मुंडे निवासी ईसानगर
 
लॉकडाउन में काम धंधा बंद हो गया। ऐसे में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से काफी सहूलियत मिली। इसके विस्तार से गरीबी को अत्यधिक लाभ मिलेगा।
-सराफत अली, महेवागंज
 
प्रधानमंत्री की गरीब अन्न कल्याण योजना को नवंबर तक बढ़ाए जाने से गरीबों और मजदूरों को एक बड़ी राहत मिली है। बारिश के मौसम में जब रोजगार की दिक्कत होती है, ऐसे में यह अन्न गरीब का पेट भरेगा। प्रधानमंत्री की इस घोषणा से खुश हूं।
-गायत्री देवी, कस्बा बांकेगंज
 
प्रधानमंत्री ने नवंबर तक गरीबों को मुफ्त अनाज देने की घोषणा कर संवेदनशीलता दिखाई है। इससे गरीबों, दिव्यांगजनों और भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को काफी राहत मिलेगी। इससे बारिश के मौसम में लोगों को अन्न की कमी नहीं रहेगी। अब हर घर में चूल्हा जला करेगा।

-कालिका प्रसाद,कस्बा बांकेगंज
 
पार्टियों के जिलाध्यक्ष बोले
आने वाले महीनों में त्योहार हैं। त्योहार का ये समय, जरूरतों के साथ खर्चे भी बढ़ाता है। ऐसे में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के विस्तार से कार्डधारक लाभांवित होंगे।
-सुनील सिंह, जिलाध्यक्ष, भाजपा
 
सात वर्षों में जो विकास का वादा किया था। वह जमीनी स्तर पर नहीं हुआ है। पुराने यूपीए सरकार के काम गिनाए जा रहे हैं।
-प्रहलाद पटेल, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed