फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Reindeer injured in dog attack dies

Lakhimpur Kheri News: कुत्तों के हमले में घायल बारहसिंगा की मौत

Sun, 07 Sep 2025 11:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 07 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Reindeer injured in dog attack dies
ढ़ाका गांव के खेत में पड़ा बारासिंगा हिरन का शव। स्त्रोत- ग्रामीण।
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन मैलानी रेंज जंगल की जटपुरा बीट के बरौंछा नाला से रविवार दोपहर रास्ता भटककर बारहसिंगा ढ़ाका गांव में धान के खेत में पहुंच गया। यह देख गांव के दर्जनों आवारा कुत्तों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। उसके दोनों पैर और गर्दन को नोचकर बुरी तरह जख्मी कर दिया। कुत्तों के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शोरगुल मचाकर किसी तरह वहां से खदेड़ा, लेकिन उसकी मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर राजाराम तिवारी, हरेंद्र सिंह शव को वन चौकी ले गए। रेंजर मैलानी साजिद हसन ने बताया कि बारहसिंगा के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

जटपुरा बीट जंगल से गुजरा बरौंछा नाला बाघों और बारहसिंगा का पसंदीदा प्राकृतवास है। यह शेड्यूल वन का प्राणी है। यहां की दलदली और नम भूमि में चारों ओर उगी लंबी झाड़ियों में सैकड़ों की संख्या में बारहसिंगा कुलाचे भरते नजर आते हैं। बाघों का पसंदीदा भोजन होने से पूरे साल यहां उनका बसेरा रहता है। इनके शिकार के लालच में जंगल से निकलकर यहां पहुंचने वाले बाघों की दहाड़ ग्रामीणों को सुनाई देती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed