फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   RC issued against Bankeganj warehouse in-charge

बांकेगंज गोदाम प्रभारी के खिलाफ आरसी जारी

Sat, 13 Aug 2022 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
RC issued against Bankeganj warehouse in-charge
घोटाला खुलने के बाद से बंद पड़ा गोदाम।
एसएफसी के जिला प्रबंधक भी हो चुके हैं निलंबित
विज्ञापन

बांकेगंज। मिड-डे-मील के अनाज में घोटाला करने वाले बांकेगंज एसएफसी गोदाम प्रभारी की डीएम ने आरसी जारी कर दी है। गोदाम प्रभारी को इस मामले में पहले ही निलंबित किया जा चुका है। उधर, निगम के एमडी मासूम अली सरवर ने एसएफसी के जिला प्रबंधक गंगा प्रसाद की संलिप्पता को लेकर उन्हें भी निलंबित कर दिया है।
बांकेगंज उप्र प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम (एसएफसी) के गोदाम प्रभारी दिनेश सिंह ने (मिड डे मील) एमडीएम का 4700 क्विंटल अनाज हड़प लिया था। बांकेगंज ब्लॉक के 134 से अधिक स्कूलों में जनवरी, फरवरी और मार्च 2022 में एमडीएम का राशन न पहुंचने पर बीएसए की शिकायत पर मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर हुई जांच में पौने दो करोड़ से अधिक का घोटाला सामने आया था। इस पर एसफसी के जिला प्रबंधक गंगा प्रसाद ने गोदाम प्रभारी दिनेश सिंह और ऑडीटर रामशंकर के खिलाफ मैलानी थाना में एक करोड़ 78 लाख 30 हजार 583 रुपये का घोटाला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जांच में भ्रष्टाचार की जडे़ं उघड़ती चली गईं और जिला प्रबंधक भी इस लपेटे में आ गए। इस पर एसएफसी के एमडी ने जिला प्रबंधक को भी सस्पेंड कर दिया। उधर, इस घोटाले में बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र के कोटेदार भी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। खाद्यान घोटाले की जांच में संलिप्पता उजागर होने पर कोटेदारों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला के एसडीएम अनुराग सिंह ने बताया कि बांकेगंज एसएफसी गोदाम प्रभारी दिनेश सिंह से एमडीएम अनाज घोटाले की धनराशि वसूलने के लिए उसके खिलाफ डीएम ने आरसी जारी कर दी है। सरकारी धनराशि गबन वसूली के लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed