फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rare long mouthed snake found in Dudhwa Tiger Reserve

UP News: दुधवा टाइगर रिजर्व में मिला लंबे मुंह वाला दुर्लभ सांप, देश में दूसरी बार दिखी यह प्रजाति

Sat, 05 Apr 2025 01:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 05 Apr 2025 01:30 PM IST
सार

दुधवा टाइगर रिजर्व में लंबे मुंह वाला दुर्लभ सांप इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यह सांप भारत में दूसरी बार देखा गया है। इससे पूर्व यह बिहार में देखा गया था। 
 

विज्ञापन
Rare long mouthed snake found in Dudhwa Tiger Reserve
लंबे मुंह वाला सांप - फोटो : दुधवा

विस्तार

लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों के साथ-साथ दुर्लभ प्रजाति के सरीसृप हैं। हाल ही में दुर्लभ प्रजाति का एक सांप दुधवा में देखा गया है। अहेतुल्ला लॉन्गिरोस्ट्रिस नामक प्रजाति का यह दुर्लभ सर्प लंबी थूथन वाला (लंबा मुंह) सांप होता है। उत्तर प्रदेश में पहली बार दुधवा में यह सांप मिला है। इससे पूर्व यह बिहार में देखा गया था। विशेषज्ञों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में यह सांप पहली व भारत में दूसरी बार देखा गया है। 

विज्ञापन


दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच. राजामोहन ने सांप के लिए कहा कि दुधवा अपने छिपे हुए खजानों को उजागर करना जारी रखता है। अहेतुल्ला लॉन्गिरोस्ट्रिस की दोबारा खोज दुधवा की पारिस्थितिक समृद्धि, निरंतर अनुसंधान और आवास संरक्षण के महत्व का ही प्रमाण है। डिप्टी डायरेक्टर डॉ. रंगाराजू टी ने बताया कि दुधवा से पहले इस प्रजाति का सांप बिहार में देखा गया था। अब दक्षिण सोनारीपुर के ककराहा गैंडा फेज वन में देखा गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: चौकी को बनाया लूट का अड्डा... रबर फैक्टरी के क्वार्टर को निजी हवालात; पुलिस के वसूली कांड की पूरी कहानी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां जेसीबी से दीमक के टीले को साफ किया जा रहा था। उसी टील से यह सांप निकला। फील्ड टीम में किसी ने आवाज दी तो बॉयोलॉजिस्ट विपिन कुमार सैनी ने सावधानी से सांप को सुरक्षित किया। सांप का पतला शरीर, लंबी थूथन (मुंह) और हरा रंग का है। यह कुछ आसाधारण लगा तो उसकी फोटो खींची गई और तस्वीरों के आधार पर उसकी पुष्टि इस प्रजाति के सांप के रूप में हुई। टीम में विपिन के अलावा रोहित रवि, सोहम पाटेकर, अथर्व केरूर, सुशंत सिंह आदि शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed