{"_id":"65302d002bc5a61fb706d766","slug":"rape-victims-father-creates-ruckus-outside-sp-office-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1003-7862-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एसपी दफ्तर के बाहर दुष्कर्म पीड़िता के पिता का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एसपी दफ्तर के बाहर दुष्कर्म पीड़िता के पिता का हंगामा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दुष्कर्म के आरोपी पर केस दर्ज कराने के लिए पीड़िता और उसके परिजन थाना और एसपी कार्यालय के कई दिन से चक्कर लगा रहे हैं। बुधवार को पीड़िता के पिता का सब्र जवाब दे गया। उन्होंने एसपी कार्यालय गेट पर हंगामा करते हुए आत्महत्या करने की चेतावनी दी। उनका कहना है कि धौरहरा कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता को पीटा, फिर सादा कागज पर अंगूठा लगवा लिया। अब अधिकारी उसकी नहीं सुन रहे।
धौरहरा के एक गांव निवासी व्यक्ति बुधवार की दोपहर एसपी दफ्तर पहुंचा। बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी पर कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया। कार्यालय से बाहर निकलते ही पीड़ित ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप लगाया और आत्महत्या की बात कही। काफी देर बवाल चला।
पीड़ित का आरोप है कि 10 अक्टूबर को उसकी 13 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। पड़ोस में रहने वाला युवक घर में घुस आया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। बेटी के आपबीती बताने पर उसने कफारा चौकी और धौरहरा कोतवाली में तहरीर दी। सुनवाई नहीं हुई तो अगले दिन एसपी दफ्तर आए।
विज्ञापन
यह भी आरोप है कि उसे वापस धौरहरा कोतवाली भेज दिया गया। जहां पुलिस ने उस पर सुलह-समझौते का दबाव बनाया। विरोध करने पर महिला आरक्षी ने पुत्री को मारा पीटा और सादा कागज पर अंगूठा लगवाकर भगा दिया। पुलिस की कार्यशैली की शिकायत उसने अगले दिन एसपी दफ्तर में की। सुनवाई न होने पर बुधवार को तीसरी बार फिर एसपी दफ्तर पहुंचा था। संतोषजनक जवाब न मिलने पर एसपी दफ्तर गेट पर हंगामा किया। एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी जेल में होगा।