{"_id":"67461573e730f052fc0a00b4","slug":"rape-case-action-will-be-taken-on-the-statements-of-the-victims-mother-and-medical-report-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-133945-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म मामला : पीड़िता की मां के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म मामला : पीड़िता की मां के बयानों और मेडिकल रिपोर्ट पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी एक युवक ने 11 वर्षीय मूक-बधिर के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस पीड़िता की मां के बयान और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। वहीं कोतवाली पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज करने के लिए विशेषज्ञ की भी मदद ले रही है।
बता दें कि रविवार शाम कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी 11 वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस का ही एक युवक उसे बहलाकर साथ ले गया। सुनसान इलाके में पहुंचने पर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से निकला। किसी तरह घर पहुंची बालिका ने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में इशारों से जानकारी दी।
उन्होंने तत्काल कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि बालिका की बातें विशेषज्ञ की समझ से भी परे हैं। लिहाजा मां के बयान और पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अब कार्रवाई की जा रही है। आरोपी युवक को जेल भेजा जाएगा।