{"_id":"687543cb98ce4f3fed031b39","slug":"rape-accused-baba-will-not-sit-on-the-throne-until-the-charges-are-proven-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-150636-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुष्कर्म के आरोपी बाबा आरोप सिद्ध होने तक गद्दी पर नहीं बैठेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुष्कर्म के आरोपी बाबा आरोप सिद्ध होने तक गद्दी पर नहीं बैठेंगे
विज्ञापन
तिकुनिया (खीरी)। बाबा पर लगे दुष्कर्म के आरोपों के बाद सुथना देवी मंदिर के पुजारी बाबा को पद से हटा दिया गया। इस संबंध में आयोजित महापंचायत में वाराणसी से आए महंतों ने भी हिस्सा लिया। महंतों ने कहा कि जब तक आरोप सिद्ध नहीं होता, तब तक बाबा मंदिर में ही रहेंगे, लेकिन गद्दी पर नहीं बैठेंगे। मंदिर की गद्दी की जिम्मेदारी बाबा मनजीत भारती संभालेंगे।
बता दें कि एक महिला ने सुथना देवी मंदिर के पुजारी बाबा बृजेश गिरि पर सात दिसंबर 2024 को दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसने 16 मार्च 2025 को पुलिस से शिकायत की, लेकिन उसकी सुुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर 7 जुलाई 2025 को आरोपी बाबा पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जानकारी होने पर सुथना देवी मंदिर पर रविवार को ग्रामीणों ने महापंचायत रखी।
ग्रामीणों के मुताबिक, 13 जुलाई रात आठ बजे वाराणसी से महंत पहुंचे और महापंचायत शुरू हुई। कस्बे के व्यापारी और सामाजिक लोगों ने बाबा पर लगे आरोपों के बारे में महंतों को अवगत कराया। महापंचायत के दौरान महंतों ने कहा कि बाबा को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। इसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, अखाड़े से आए महंत सोमवार सुबह आठ बजे वाराणसी लौट गए। महापंचायत में व्यापार मंडल के महामंत्री आशीष अग्रवाल, पूर्व प्रधान विनायक प्रसाद, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता किशन महावर, सोनू अग्रवाल, पूर्व प्रधान अजय अग्रवाल, मनोज गुप्ता, समाजसेवी मुदित गुप्ता, शिवकुमार गर्ग, धीरज मित्तल, सोनू अग्रवाल, नीरज देवबंसी आदि मौजूद रहे।
मैं नागा साधु हूं। आरोप बेबुनियाद एवं निराधार हैं। हम सभी जांच के लिए तैयार हैं। कुछ अराजकतत्वों ने महिला को बहकाकर सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश की है। - बाबा बृजेश गिरि, पुजारी, सुथना देवी मंदिर