फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rangers deployed in various ranges of Dudhwa

Lakhimpur Kheri News: दुधवा की विभिन्न रेंज में रेंजर तैनात किए गए

Sun, 02 Jul 2023 11:31 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Rangers deployed in various ranges of Dudhwa
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क की अधिकांश रेंज में रेंजरों का पद डिप्टी रेंजर संभाले हुए थे, जबकि कई जगह पद खाली चल रहे थे। अब पार्क की दस रेंज में रेंजरों को तैनाती दी गई है। अधिकारियों ने उन्हें गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दुधवा के डिप्टी डायरेक्टर डाॅ. रंगाराजू टी ने बताया कि गौरीफंटा में विकास चंद्र वर्मा, संपूर्णानगर में रुद्र प्रताप सिंह, उत्तर निघासन में भूपेंद्र सिंह, सठियाना रेंज में अभिषेक सिंह, पर्यटन रेंज में प्रशांत कुमार, भीरा रेंज में जय सिंह, पलिया रेंज में विनय कुमार, मझगईं रेंज में अंकित कुमार सिंह, बनकटी में निर्भय प्रताप शाही, मैलानी में नवीन दिनकर, दुधवा में रितेश, मैलानी बफर जोन में वेद प्रकाश पांडेय आदि रेंजरों की तैनाती हुई है। उन्होंने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

डीडी ने बताया कि सभी रेंजरों से फील्ड में रहकर बेहतर ढंग से पेट्रोलिंग करने और वन्यजीवों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रत्येक छोटी और बड़ी घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed