{"_id":"575463a74f1c1b7d2810da9b","slug":"ramvriksh-yadav-has-pagoda-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौरहरा में प्रदर्शन कर चुका है रामवृक्ष यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौरहरा में प्रदर्शन कर चुका है रामवृक्ष यादव
अमर उजाला ब्यूरो धौरहरा।
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
jawahar bagh
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्ज न जमा करने के नाम पर भरवा रहा था फार्म
उगाही रोकने पहुंचे कोतवाल से भी था भिड़ा
रामवृक्ष यादव के गिरोह ने सुभाष सेना के नाम से धौरहरा मे भी आन्दोलन किया था। उस दौरान ये लोग पुलिस से भी भिड़ गए थे। मौके की नजाकत समझ कर पुलिस और मीडिया कर्मी वहां से खिसक निकले थे।
छह महीने पहले जिला पंचायत चुनाव के समय जब धारा 144 लागू थी उस समय धौरहरा के रामवटी में रामवृक्ष यादव ने बिना इजाजत सभा की थी। सभा में करीब ढाई सौ लोगों की भीड़ जुटी थी। इस दौरान लाउडस्पीकर से सरकार विरोधी भाषण भी जमकर किए थे और जनता के लोगो से बैंक कर्जा नहीं जमा करना पड़ेगा यह बताकर एक फार्म भरवाते हुए धन उगाही करने लगे। सूचना पाकर तत्कालीन कोतवाल रंजीत सिह यादव जब मौके पर पहुंचे और वसूली रोकने की कोशिश की तो प्रदर्शनकारी उन पर आक्रामक हो गए थे।
विज्ञापन