{"_id":"6aaae26ef2dd084e960fa3a9","slug":"ram-darbar-decorated-in-ganpati-pandal-devotees-thronged-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-185177-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गणपति पंडाल में सजा राम दरबार, उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गणपति पंडाल में सजा राम दरबार, उमड़े श्रद्धालु
Thu, 17 Sep 2026 12:09 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 17 Sep 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
सुभाष पार्क में आयोजित गणेश उत्सव में नृत्य करते कलाकार। संवाद
लखीमपुर खीरी। शहर के सुभाष पार्क में चल रहे सार्वजनिक श्री गणेश महोत्सव में मंगलवार रात गणपति पंडाल में राम दरबार की झांकी सजाई गई। श्रीराम, सीता और लक्ष्मण की झांकी देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
उत्तराखंड से आए कलाकारों ने नृत्य की प्रस्तुति भी दी। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया समेत अन्य जयकारे गूंजते रहे। शहर में पिछले 19 वर्षों से सार्वजनिक श्री गणेश महोत्सव आयोजित हो रहा है। महोत्सव में प्रतिदिन झांकियों, आरती और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजक विकास रस्तोगी ने बताया कि 21 सितंबर को विशाल भंडारा और प्रसाद वितरण होगा। 22 सितंबर को विधि-विधान से गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर महोत्सव का समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
कमेटी में योगेश सोनी, संतोष शाह, रोहित रस्तोगी, राहुल, अभय, अन्ना मराठा, संजय मराठा, राहुल मराठा, राजू रस्तोगी, ऋषि मराठा और सीताराम रस्तोगी आदि शामिल हैं।