{"_id":"699361422a3caa07230d3093","slug":"rajpura-pachpeda-defeated-mahangapur-to-win-the-cricket-trophy-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-168467-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: राजपुरा पचपेड़ा ने महंगापुर को पटखनी देकर जीती क्रिकेट ट्राॅफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: राजपुरा पचपेड़ा ने महंगापुर को पटखनी देकर जीती क्रिकेट ट्राॅफी
Mon, 16 Feb 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 16 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
पलियाकलां। क्षेत्र के महंगापुर स्थित श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल के खेल मैदान में हो रहे नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। फाइनल मैच के कड़े मुकाबले में राजपुरा पचपेड़ा पीलीभीत ने खालसा क्लब महंगापुर को चार विकेट से पराजित कर दिया। मैच की शुरुआत में राजपुरा पचपेड़ा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
बल्लेबाजी करने उतरी महंगापुर की टीम निर्धारित ओवरों के खेल में टिककर नहीं खेल सकी और पूरी टीम 19 ओवर में 163 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। मेजबान टीम की ओर से दुष्यंत ने सर्वाधिक 32 रन और गोपी ने 21 रनों का योगदान दिया। राजपुरा की ओर से शादाब की गेंदबाजी का जादू चला और उन्होंने तीन विकेट चटकाए। जबकि सुरेश व प्रीत ने दो दो विकेट लेकर महंगापुर को बड़े स्कोर से रोक दिया।
164 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजपुरा पचपेड़ा की टीम ने सधी हुई शुरुआत की और 17वें ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। फाइनल मुकाबले में शानदार खेल दिखाने वाले सुरेश को मैन ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में धुआंधार प्रदर्शन करने वाले आत्म प्रीत को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सरदार सरबजीत सिंह संधू ने विजेता टीम को 21 हजार रुपए नकद व ट्राफी प्रदान की।
विज्ञापन
राजवंत सिंह संधू ने उपविजेता टीम के कप्तान को 11 हजार रुपए व ट्राफी देकर उनका उत्साहवर्धन किया। अंपायर की भूमिका सुखविंदर सिंह बंटी और शिवम शाह ने निभाई। इस दौरान विंटा संधू, बंटी शेरगिल, जगतार सिंह, गुरु प्यार सिंह, लवी चीमा व गगनदीप सिंह गोपी समेत बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।