{"_id":"6642668198372bb74a038094","slug":"rain-increased-the-problem-voters-reached-to-vote-through-mud-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-119883-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बारिश ने बढ़ाई दिक्कत... कीचड़ से होकर वोट डालने पहुंचे मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बारिश ने बढ़ाई दिक्कत... कीचड़ से होकर वोट डालने पहुंचे मतदाता
विज्ञापन
ट्राईसाइकिल से वोट डालकर आते सलेमपुर कोन निवासी अमित। संवाद
लखीमपुर खीरी। मतदान के दिन सोमवार सुबह बारिश से जहां गर्मी से राहत मिली, वहीं जलभराव और कीचड़ के साथ बिजली संकट ने लोगों को परेशान कर दिया। करीब आधा घंटे की बारिश में मतदान केंद्रों से लेकर सड़कों पर जलभराव और कीचड़ हो गया। संपूर्णानगर सहित कई क्षेत्रों में बारिश के साथ ही ओले भी बरसे।
बारिश की वजह से जनपद के कई मतदान केंद्रों में जलभराव हो गया। मतदाताओं को कीचड़ के बीच से गुजकर जाना पड़ा। इसमें बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद में मतदान केंद्र परिसर में पानी भरने की वजह से वोटरों का समूह बनाकर खड़ा होना पड़ा।
मतदान केंद्र मीरपुर का सबसे बुरा हाल रहा। केंद्र पर जाने के दो रास्ते थे, दोनों ही बदहाल। कीचड़ के बीच से लोगों को अपने बूथों तक जाना पड़ा। सलेमपुर कोन में जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। नगर पालिका लखीमपुर का मॉडल बूथ बारिश से उजड़ गया। बारिश के बाद गांधी विद्यालय गेट पर पानी भर गया, ऐसे में लोगों ने खुद ही रास्ता बनाकर वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
30 मिनट की बारिश ने खोल दी नगर पालिका की पोल
सोमवार को मात्र 30 मिनट की बारिश ने नगर पालिका की पोल खोलकर रख दी। नाले-नालियों की साफ-सफाई न होने पर सड़कों पर जलभराव हो गया। शायद ही कोई ऐसा मोहल्ला रहा होगा, जहां जलभराव न हुआ हो। बारिश के बाद काफी देर तब जलभराव होने से जहां नगर पालिका पर सवाल उठे, वहीं मतदाताओं को खामियाजा भुगतना पड़ा।
थम गया मतदान, बूथों पर सन्नाटा
लोकसभा की दोनों सीटों पर सुबह सात बजे से उत्साह पूर्वक मतदान शुरू हुआ। कई बूथों लंबी-लंबी लाइन लग गई। सुबह अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से मतदान थम गया। जो लाइन लगी थी, वह सिमट गई। बूथों पर सन्नाटा पसर गया। बारिश की वजह से आधा घंटा मतदान प्रभावित रहा। हालांकि उसका असर मतदान प्रतिशत में नहीं पड़ा।