फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rain in many places in the district Jmajm

जिले में कई जगह झमाझम बारिश

Sat, 20 Jun 2015 06:59 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 20 Jun 2015 06:59 PM IST
विज्ञापन
Rain in many places in the district Jmajm
जिले के पलिया, निघासन और गोला इलाके में कहीं तेज तो कहीं मामूली बारिश ने गर्मी से राहत दी, वहीं शहर और आसपास के गांवों, तहसील धौरहरा, मितौली और मोहम्मदी इलाके में बादल घुमड़ते रहे। इससे बारिश तो नहीं हुई, लेकिन ठंडी हवाएं चलने से भीषण गर्मी से निजात मिली। आसमान में घुमड़ते बादल लोगों को तरशाते रहे। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

पलियाकलां। कई दिनो से आ जा रहे बदरा शनिवार को बरस ही गए। सुबह से शुरू हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। उधर किसानों में भी इस बारिश से खुशी का माहौल है। शहर के कई मोहल्लों और गलियों में जलभराव भी हुआ, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। किसानों को सिंचाई के लिए इंजनों का इस्तेमाल करना पड़ रहा था, जिससे उन्हें राहत मिली। कुछ देर की झमाझम बारिश से ही मोहल्ला इकराम नगर, ढाकिन, इंद्रानगर आदि के निचले भागों में बारिश का पानी भर गया और यहां की गलियां और सड़कें भी पानी से लबरेज हो गईं। मालगोदाम रोड, मेलागेट के पास स्टेशन रोड पर भी काफी देर जलभराव रहा जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। भीषण गर्मी में व्याकुल आमजन को वर्षा से राहत मिली है। कई दिनों से आसमान में घुमड़ते बादलों को देखकर लोग वर्षा की उम्मीद लगाए थे। सुबह तेज हवा के साथ आसमान में काले बादल छा गए और झमाझम बारिस शुरू हो गई। बच्चे घरों से निकलकर बाहर वर्षा का आनंद लेने लगे। बरसात से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ममरी। वर्षा से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों की फसलें पानी की अभाव में सूखने लगी थीं, बढ़ती उमस से आमजन बेहाल था जिससे उसे राहत मिली है।
अलीगंज। कई दिनों से बादल घुमड़ने के बाद दिन में 11.30 पर वर्षा हुई जिससे गर्मी से राहत मिली है। इस वर्षा से खेती को काफी लाभ पहुंचा है।
संपूर्णानगर। बारिश से जहां गर्मी में राहत महसूस की गई वहीं इससे किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
मझगईं। इलाके में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई हैं और किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे हैैं। बारिश से उनकी फसलों की सिंचाई हो गई है।
चंदनचौकी। इलाके में बारिश से लोगों गर्मी से राहत मिली है और किसान खुश है। उनकी फसलें सूख रहीं थीं।
महंगापुर। बारिश ने आम लोगों और किसानों को राहत दी है गर्मी कम होने के साथ किसानों की सूख रही फसलें इस पानी से तरोताजा हो उठी हैं।
खजुरिया। बारिश गर्मी में राहत दिलाने के साथ-साथ किसानों के लिए वरदान साबित हुई है।
बांकेगंज में एक घंटा मूसलादार बारिश
बांकेगंज।
शनिवार दिन में 11 बजे आसमान में छाए काले बादलों के साथ चली तेज हवाओं के बीच एक घंटा जमकर मूसलाधार बारिश हुई। इसको लेकर भीषण गर्मी से परेशान लोग सड़कों पर छाता लगा कर बारिश का मजा लेते नजर आए। तो वहीं यह बारिश गन्ना, धान और केले की फसलों के लिए वरदान साबित हुई। पानी के अभाव में  खेतों में खड़ी सूख रही फसलों को बारिश होने से काफी फायदा मिला है।

मैलानी। दिन में 11 बजे मौसम की पहली बारिश हुई। लगभग पौन घंटो हुई वर्षा से मौसम खुशगवार हो गया और इससे रोजेदारों को भी खासी राहत मिली।
वर्षा के कारण रुका मैच
ममरी।
कसबे के मां भगवती मंदिर मैदान पर खेले जा रहे सात दिवसीय मां दुर्गा क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन मुकाबला कोरैया-हैदराबाद की टीमों के बीच हुआ। हैदराबाद टीम ने सात ओवर में 45 रन बनाए। इसी बीच तेज आंधी आने और बरसात शुरू होने से मैच रोकना पड़ा, जिससे जीत हार का निर्णय नहीं हो सका। खेल कमेटी के मोहित कुमार ने बताया कि अब अगला मैच रविवार को खेला जाएगा। इस मौके पर इमरान, असद, आशीष, अनस, नदीम, चांद, रवि, रोहित, अनुज ठाकुर आदि खिलाड़ी और तमाम खेल प्रेमी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed