फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Railway

गोमती एक्सप्रेस के अचानक निरस्त होने से यात्री परेशान

Thu, 26 Aug 2021 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Railway
गोमती एक्सप्रेस निरस्त होने से मायूस यात्री। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। गोरखपुर के पास स्थित मानीराम और पीपीगंज स्टेशनों के बीच लगातार हो रही बारिश के कारण मैलानी-गोरखपुर गोमती एक्सप्रेस को बृहस्पतिवार को अचानक निरस्त कर दिए जाने से इस ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को दिक्कत हुईं। यह ट्रेन शुक्रवार को भी निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

रेल प्रशासन ने बृहस्पतिवार को स्टेशन के नोटिस बोर्ड पर ट्रेन नंबर 05010 मैलानी-गोरखपुर और ट्रेन नंबर 05009 गोरखपुर-मैलानी गोमती एक्सप्रेस का संचालन 26 और 27 अगस्त को निरस्तीकरण की नोटिस चस्पा कर दी। जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक लखनऊ मंडल के गोंडा-बढ़नी-आनंदनगर-गोरखपुर खंड पर स्थित मानीराम और पीपीगंज स्टेशनों के बीच लगातार हो रही भारी बारिश के कारण इस ट्रेन का संचालन निरस्त किया गया। अचानक मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त होने से यात्रियों को दिक्कत हुई। स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि काउंटर से रिजर्वेशन कराने वाले यात्रियों को पहले ही ट्रेन निरस्त होने की सूचना दे दी गई, जिससे यह यात्री दिन में तीन बजे लखनऊ जाने वाली पैसेंजर से लखनऊ रवाना हो गए। फिर भी कुछ यात्रियों को लौटना पड़ा। जबकि ऑनलाइन या जनसेवा केंद्र से रिजर्वेशन कराने वाले यात्री सूचना के अभाव में स्टेशन आकर वापस हुए। जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि गोमती एक्सप्रेस फिलहाल बृहस्पतिवार को निरस्त की गई है। शुक्रवार के निरस्तीकरण की सूचना उनके पास नहीं है।
विज्ञापन

-
कई नहीं जा सके लखनऊ
मैलानी निवासी आकाश वर्मा, जैनेंद्र वर्मा, विशाल वर्मा ने बताया कि उन्हें लखनऊ जाना था, लेकिन ट्रेन निरस्त कर दिए जाने से वे लखनऊ नहीं जा सके। बिहार के सासाराम निवासी प्रकाश राम ने बताया कि वह भीरा रिश्तेदारी में आए थे और गोमती एक्सप्रेस से गोरखपुर जाने के लिए स्टेशन पहुंचे, तो ट्रेन निरस्त होने की सूचना मिली। इस कारण उन्हें दिक्कत हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed