{"_id":"61672b89cfca4d322270ca07","slug":"railway-administration-alert-grp-and-rpf-alert-with-the-announcement-of-stop-rail-on-18-of-bhakiu-lakhimpur-news-bly462751598","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू के 18 को रेल रोको के एलान से रेल प्रशासन अलर्ट, जीआरपी व आरपीएफ सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू के 18 को रेल रोको के एलान से रेल प्रशासन अलर्ट, जीआरपी व आरपीएफ सतर्क
विज्ञापन
लखीमपुर का रेलवे स्टेशन।
रेल के आला अफसरों में आंदोलन को लेकर चल रहा मंथन
विज्ञापन
आंदोलन के दिन रेल संचालन बंद रखे जाने की भी संभावना
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड को लेकर किसानों का आक्रोश थम नहीं रहा है। मंगलवार को हिंसा में मारे गए किसान एवं पत्रकार की अंतिम अरदास में शामिल होने आए किसान नेता राकेश टिकैत ने 18 अक्तूबर को रेल रोको आंदोलन का एलान किया है। इससे रेलवे प्रशासन के हाथ पैर फूल गए हैं। किसानों की हुुंकार को गंभीरता से लेकर रेलवे भी तैयारियों में जुट गया है। आरपीएफ और जीआरपी के आला अफसरों ने आंदोलन को लेकर रणनीत बनानी शुरू कर दी है।
रविवार तीन अक्तूबर को तिकुनिया में हुई हिंसा में आठ लोग मारे गए थे। इसमें चार किसान, एक पत्रकार व एक ड्राइवर सहित दो भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। किसानों की मौत से नाराज किसान नेता गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग पर अड़े हैं। अपनी बात मनवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली है। इसमें 18 को रेल रोको आंदोलन भी शामिल है। एलान के मद्देनजर जीआरपी एवं आरपीएम के आला अफसर निरंतर जिले पर नजर बनाए हैं। फिलहाल 18 अक्तूबर को होने वाले आंदोलन को लेकर जीआरपी और आरपीएफ स्टॉफ की छुट्टियां निरस्त हो गई हैं। जिम्मेदारों ने मातहतों का अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन
आंदोलन के दिन बंद हो सकता है रेल संचालन
तिकुनिया कांड को लेकर लोगों में अब तक आक्रोश है। रविवार को हुई घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने चार अक्तूबर को मैलानी-बहराइच और मैलानी-लखनऊ रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। इसी कड़ी में 18 अक्तूबर को भी ट्रेन संचालन बंद रखे जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। उधर, रेलवे सूत्रों का भी कहना है कि वैसे तो किसान नेताओं ने देश भर में रेल रोको आंदोलन का एलान किया है, लेकिन घटना स्थल जिले का है इसलिए विभाग जिले में बेहद सतर्कता बरता रहा है। इसी का परिणाम है कि बुधवार को संयुक्त अरदास कार्यक्रम के दिन लखनऊ से स्पेशल फोर्स ने जिले के रेलवे स्टेशनों पर डेरा डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी भी आंदोलन को लेकर सतर्क
रेल रोको आंदोलन को लेकर जीआरपी भी अलर्ट है। आंदोलन को लेकर आला अफसर भी बैठकें कर रहे हैं। बुधवार को लखनऊ में भी इस संबंध में बैठक का होना बताया जाता है। जीआरपी के लोगों का कहना है कि हमारी पूरी तैयारी है। स्टाफ में बढ़ोतरी भी हुई है। आंदोलन के दिन के लिए अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है।
किसान नेताओं ने 18 को रेल रोको आंदोलन का एलान किया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों का अवगत करा दिया है। घटना के दूसरे दिन से लेकर ही विशेष सतर्कता बरती जा रही है। लखनऊ से फोर्स मंगाया जाएगा। हमारा पूरी प्रयास रहेगा कि रेल रोको आंदोलन सफल न हो। रेल संपत्ति को क्षति पहुंचाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई होगी। - विष्णु सिंह राना, इंस्पेक्टर रेलवे पुलिस
विज्ञापन
आंदोलन के दिन रेल संचालन बंद रखे जाने की भी संभावना लखीमपुर खीरी। तिकुनिया कांड को लेकर किसानों का आक्रोश थम नहीं रहा है। मंगलवार को हिंसा में मारे गए किसान एवं पत्रकार की अंतिम अरदास में शामिल होने आए किसान नेता राकेश टिकैत ने 18 अक्तूबर को रेल रोको आंदोलन का एलान किया है। इससे रेलवे प्रशासन के हाथ पैर फूल गए हैं। किसानों की हुुंकार को गंभीरता से लेकर रेलवे भी तैयारियों में जुट गया है। आरपीएफ और जीआरपी के आला अफसरों ने आंदोलन को लेकर रणनीत बनानी शुरू कर दी है।
रविवार तीन अक्तूबर को तिकुनिया में हुई हिंसा में आठ लोग मारे गए थे। इसमें चार किसान, एक पत्रकार व एक ड्राइवर सहित दो भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। किसानों की मौत से नाराज किसान नेता गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी की मांग पर अड़े हैं। अपनी बात मनवाने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली है। इसमें 18 को रेल रोको आंदोलन भी शामिल है। एलान के मद्देनजर जीआरपी एवं आरपीएम के आला अफसर निरंतर जिले पर नजर बनाए हैं। फिलहाल 18 अक्तूबर को होने वाले आंदोलन को लेकर जीआरपी और आरपीएफ स्टॉफ की छुट्टियां निरस्त हो गई हैं। जिम्मेदारों ने मातहतों का अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन
आंदोलन के दिन बंद हो सकता है रेल संचालन
तिकुनिया कांड को लेकर लोगों में अब तक आक्रोश है। रविवार को हुई घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने चार अक्तूबर को मैलानी-बहराइच और मैलानी-लखनऊ रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। इसी कड़ी में 18 अक्तूबर को भी ट्रेन संचालन बंद रखे जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। उधर, रेलवे सूत्रों का भी कहना है कि वैसे तो किसान नेताओं ने देश भर में रेल रोको आंदोलन का एलान किया है, लेकिन घटना स्थल जिले का है इसलिए विभाग जिले में बेहद सतर्कता बरता रहा है। इसी का परिणाम है कि बुधवार को संयुक्त अरदास कार्यक्रम के दिन लखनऊ से स्पेशल फोर्स ने जिले के रेलवे स्टेशनों पर डेरा डाल दिया था।
विज्ञापन
जीआरपी भी आंदोलन को लेकर सतर्क
रेल रोको आंदोलन को लेकर जीआरपी भी अलर्ट है। आंदोलन को लेकर आला अफसर भी बैठकें कर रहे हैं। बुधवार को लखनऊ में भी इस संबंध में बैठक का होना बताया जाता है। जीआरपी के लोगों का कहना है कि हमारी पूरी तैयारी है। स्टाफ में बढ़ोतरी भी हुई है। आंदोलन के दिन के लिए अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है।किसान नेताओं ने 18 को रेल रोको आंदोलन का एलान किया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों का अवगत करा दिया है। घटना के दूसरे दिन से लेकर ही विशेष सतर्कता बरती जा रही है। लखनऊ से फोर्स मंगाया जाएगा। हमारा पूरी प्रयास रहेगा कि रेल रोको आंदोलन सफल न हो। रेल संपत्ति को क्षति पहुंचाने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई होगी। - विष्णु सिंह राना, इंस्पेक्टर रेलवे पुलिस