फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rage youth shot, four nominated

रंजिशन युवक को गोली मारी, चार नामजद

Sun, 16 Jan 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rage youth shot, four nominated
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ क्षेत्र में शुक्रवार रात कार सवार कुछ लोगों ने रंजिशन एक युवक पर फायर कर दिया। गोली बांह में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में युवक को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फूलबेहड़ के दाउदपुर गांव निवासी जसप्रीत सिंह (26) ने बताया कि शुक्रवार रात वह खेत की रखवाली करने जा रहा था। घर से कुछ दूर कार सवार हमलावरों ने उसे घेर लिया और फायर झोंक दिया। गोली लगने से बेसुध होकर गिर पड़े। इस बीच हमलावर फरार हो गए। घटना की पर चौकी सुंदरवल पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। इधर, घरवालों ने अलीगंज चौकी क्षेत्र के वसलीपुर निवासी चार लोगों के खिलाफ रंजिशन हत्या के प्रयास का आरोप लगाया। घायल का कहना है कि इससे पहले भी उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। उसने अलीगंज पुलिस से शिकायत भी की थी। चौकी प्रभारी सुंदरवल संजीव कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात एक युवक को गोली लगी है। घरवालों ने रंजिशन गोली मारने का आरोप लगाकर चार आरोपियों को नामजद किया है। मामले की जांच की जा रही है। नामजद आरोपी निवासी ग्राम वसलीपुर थाना गोला के करमवीर, लाडी और हरपाल हैं।
विज्ञापन

गोली लगने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है। विवेचना के आधार पर जो भी तथ्य सामने आयेंगे विधिक कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीएन दुबे, सीओ धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed