फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Radiologist on leave, ultrasound tests not done on second day too

Lakhimpur Kheri News: रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर, दूसरे दिन भी नहीं हुईं अल्ट्रासाउंड जांचें

Fri, 23 May 2025 10:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 10:36 PM IST
विज्ञापन
Radiologist on leave, ultrasound tests not done on second day too
जिला महिला अस्पताल में बंद अल्ट्रासाउंड कक्ष। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में दूसरे दिन शुक्रवार को भी अल्ट्रासाउंड की जांचें नहीं हुईं। कारण, एक ही रेडियोलॉजिस्ट के पास जिला व महिला अस्पताल का चार्ज है। जब वह अवकाश पर होते हैं तो अक्सर अल्ट्रासाउंड की सेवाएं बाधित हो जाती हैं। इससे दूरदराज से आने वाली मरीजों को परेशानी हुई।
विज्ञापन


जिला व महिला दोनों अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड की जिम्मा रेडियोलॉजिस्ट डाॅ. डीके पुष्कर पर है। एक ही दिन में 15 किलोमीटर की दूरी पर बने दोनों अस्पतालों में जांच करने के कारण मरीजों को सामान्य दिनों में उनका इंतजार करना पड़ता है। वहीं दो दिन से उनके न होने की वजह से दोनों ही अस्पतालों में जांचें नहीं हो सकीं।
विज्ञापन

बता दें कि महिला अस्पताल में करीब 50-60 गर्भवती महिलाओं की जांचें रोजाना होती हैं। वहीं लगभग इतने ही मरीज जिला अस्पताल में जांच के लिए सीएचसी या पीएचसी से आते हैं। शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड की जांच न होने से मरीजों का मायूस लौटना पड़ा। इससे दूरदराज से आने वाले मरीजों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर हैं। इसलिए बीते दो दिन से जांच नहीं हो पाईं हैं। उनके आते ही सेवा फिर से सुचारू हो जाएंगी। - डॉ. ज्योति मेहरोत्रा, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed