{"_id":"58399b494f1c1b313513c9cd","slug":"rabbani-club-finals-in-nagpur-and-rk-steel-siwan","type":"story","status":"publish","title_hn":"रब्बानी क्लब नागपुर और आरके स्टील सीवान की टीमें फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रब्बानी क्लब नागपुर और आरके स्टील सीवान की टीमें फाइनल में
अमर उजाला ब्यूरो सिंगाही खीरी।
Updated Sat, 26 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
football
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट
भारत रत्न डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल ऑल इंडिया फुटबाल टूर्नामेंट के छठे दिन दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। जिसमें रब्बानी क्लब नागपुर और आरके स्टील सीवान की टीमों ने जीत दर्ज कर फाइनल मे जगह बनाई।
शनिवार को पहला मुकाबला झारखंड और रब्बानी क्लब नागपुर के बीच खेला गया। पहले हाफ मे रब्बानी क्लब नागपुर के खिलाड़ी इमरानुल हक ने 12वें मिनट में और फहात जुनेद ने 33वें मिनट में गोल किया। दूसरे हाफ मे साकिब ने 47वें मिनट में तीसरा और फहात जुनेद ने 55वें मिनट में चौथा गोल किया। इस प्रकार नागपुर की टीम 4-0 से विजयी रही।
दूसरा मैच सहारा स्टेट लखनऊ और आरके स्टील सिवान के बीच खेला गया। पहले हाफ मे आरके स्टील सिवान के खिलाडी अरुण ने 37वें मिनट में एक गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। दूसरे हाफ मे 77वें मिनट में आशीष ने दूसरा और नितेश ने तीसरा गोल कर अपनी टीम को 3-0 से जीत दिला दी। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन अफरोज जहां, एमएलसी शशांक यादव, जोगेंद्र शाक्या, मुसर्रफ खां, विमल तिवारी, हाफिज जुबैर, राम कुमार जायसवाल, राम प्रवेश गौतम, छेल बिहारी मिश्रा, अतुल भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आयोजक कैयूम ने बताया कि रविवार को एक बजे से फाइनल मैच खेला जायगा, जिसके मुख्य अतिथि आरएस कुशवाहा और दाउद अहमद मौजूद रहेंगे।