फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Question on quality... The platform of the Chauch sub-centre collapsed just one and a half months after handover

Lakhimpur Kheri News: गुणवत्ता पर सवाल... हैंडओवर के डेढ़ माह बाद ही छाउछ उपकेंद्र का चबूतरा धंसा

Wed, 23 Jul 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 23 Jul 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Question on quality... The platform of the Chauch sub-centre collapsed just one and a half months after handover
धंसे हुए हिस्से की जगह काम करते हुए मजदूर। संवाद
लखीमपुर खीरी। विद्युत निगम को हस्तांतरित होने के डेढ़ माह बाद ही न्यू छाउछ उपकेंद्र में 33 केवी ब्रेकर का चबूतरा धंस गया है। इतने कम समय में चबूतरा धंसने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। विभागीय अफसरों ने आनन-फानन काम शुरू करा दिया है, ताकि निर्माण कार्य में हुआ खेल पूरी तरह से उजागर न हो सके।
विज्ञापन

लखीमपुर डिवीजन के पांच उपकेंद्रों में सबसे ज्यादा लोड छाउछ उपकेंद्र पर है। भार अधिक होने से सबसे ज्यादा फाॅल्ट भी यहीं होते थे। इससे राहत दिलाने के लिए 5.50 करोड़ की लागत से 10 एमवीए की क्षमता वाला न्यू छाउछ उपकेंद्र बनाया गया, जो डेढ़ माह पहले कार्यदायी संस्था ने विभाग को हैंडओवर किया है। इससे तीन फीडर जुड़े हैं। इसके बाद ही निर्माण में खामियां नजर आने लगीं। 33 केवी ब्रेकर का चबूतरा धंसने से निर्माण पर सवाल उठे गए। उपकेंद्र का निर्माण सेकंडरी वर्क ने कराया है।
विज्ञापन

--------------
तालाब की जमीन पर बनवाया गया है

जिस जगह पर न्यू छाउछ उपकेंद्र बना है, वहां पर पूर्व में तालाब था। वहीं पर श्मशान घाट भी था। तालाब को पटाकर यह उपकेंद्र बनाया गया है। उपकेंद्र जाने के लिए कोई रास्ता भी नहीं है। उपकेंद्र पर तीन शिफ्टों में मात्र एक-एक कर्मचारी ड्यूटी पर रहता है। सुनसान जगह पर इस उपकेंद्र पर ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को काफी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
जगह-जगह मिले थे ज्वाइंट, नहीं हुई कार्रवाई
हस्तांतरण से पहले ही एसडीओ ने उप केंद्र की जांच की तो अंडरग्राउंड 33 केवी बिजली लाइन में जगह-जगह ज्वाइंट होना पाया गया, जबकि नियमानुसार ज्वाइंट नहीं होने चाहिए। लाइन के अलावा अन्य कई खामियां भी सामने आईं। एसडीओ ने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है, लेकिन बाद में अफसर इसको हजम कर गए। इस मामले में आज तक कुछ भी नहीं हो सका।

--------------
क्या बोले जिम्मेदार
इस मामले में जब सेकेंडरी वर्क एई अनुराग श्रीवास्तव से बात की तो उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी लगी है। इसको दिखवाया जा रहा है। सिविल इंजीनियर इसको देख रहे हैं। सिविल इंजीनियर इसरार अहमद से बात की तो उन्होंने कहा कि फाउंडेशन हल्का धंसा है, जो ठीक कराया जा रहा है। ठीक कराने में करीब 15 दिन लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed