फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Python caught from Makanpur farm and released in the jungle

Lakhimpur Kheri News: मकनपुर के खेत से अजगर को पकड़ जंगल में छोड़ा

Mon, 18 Aug 2025 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 18 Aug 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Python caught from Makanpur farm and released in the jungle
पलिया के मकनपुर के एक खेत में अजगर को पकड़ते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क से सटे जंगल किनारे स्थित मकनपुर गांव में अजगर पहुंचने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के मकनपुर गांव में प्रधान बूटा सिंह के फार्म के पास स्थित एक खेत में अजगर देखा गया। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में काम करने के दौरान अचानक से विशालकाय अजगर पर उनकी नजर पड़ी। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। वन विभाग के डिप्टी रेंजर शिवबाबू सरोज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अजगर को पकड़ने का प्रयास शुरू किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे का प्रयास करने के बाद अजगर को काबू में किया और बोरे में पकड़कर उसे जंगल में छोड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि पास में ही जंगल होने से आए दिन वन्यजीव खेतों में आकर नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed