फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Pushing and shoving in buses and trains...female candidates got upset

Lakhimpur Kheri News: बसों-ट्रेनों में धक्का-मुक्की... परेशान हुईं महिला अभ्यर्थी

Mon, 26 Aug 2024 01:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:22 PM IST
विज्ञापन
Pushing and shoving in buses and trains...female candidates got upset
लखीमपुर खीरी। जनपद के 15 केंद्रों पर तीसरे दिन रविवार को भी पुलिस भर्ती परीक्षा कराई गई। छह से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। पहली पाली का पेपर छूटने के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ बस अड्डे पहुंची तो अफरातफरी मच गई। बस में अंदर घुसने और सीट पाने की मारामारी देखने को मिली। सबसे ज्यादा परेशानी महिला अभ्यर्थियों को उठानी पड़ी। दो दिन की तैयारियों से सबक लेने के बाद भी डिपो के जिम्मेदार कुछ खास व्यवस्थाएं नहीं कर सके। अभ्यर्थियों को सफर में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जनपद में पुलिस भर्ती में यूपी के कई जिलों के अलावा बिहार आदि राज्यों से अभ्यर्थी पहुंचे थे। जिले में तीन दिनों से परीक्षा चल रही है। रोजाना करीब छह से सात हजार अभ्यर्थी जिले के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे। अभ्यर्थियों के साथ ही उनके अभिभावक भी थे। ऐसे में भीड़ अधिक हुई। दोनों पालियों की परीक्षा छूटने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई।
विज्ञापन

रोडवेज बस अड्डा मार्ग, रेलवे स्टेशन, मेला मैदान, आर्य कन्या चौराहा, संकटा देवर चौराहा आदि जगहों पर जाम की स्थिति बन गई। इधर, अभ्यर्थियों की भीड़ अधिक होने की वजह से लखीमपुर डिपो ने अपनी बसों को लगाने के साथ ही करीब 30 से 35 बड़ी बसें गोला डिपो से मंगवाई। बसों को पूरे दिन दौड़ाया गया। निशुल्क सफर होने की वजह से बसों में ज्यादा भीड़ रही। जिले में कई ऐसे रूट हैं, जहां रोडवेज बसें नहीं जाती है। ऐसे में उन रूटों पर अभ्यर्थियों को किराया देकर सफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में सवार होने में करनी पड़ी मशक्कत
पहली पाली की परीक्षा छूटने के बाद काफी संख्या में अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन पहुंचे। लखनऊ जाने वाली ट्रेन में सवार होने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। दूसरी पाली का पेपर छूटने के बाद अभ्यर्थियों ने शाम सात बजे मैलानी एक्सप्रेस पकड़ी। ट्रेन में सवार होने में अभ्यर्थियों को धक्का-मुक्की करनी पड़ी। गंतव्य तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed