{"_id":"58dd55484f1c1be80463e331","slug":"public-works-department-engineers-here-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां भी लोक निर्माण विभाग अभियंताओं ने की मनमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां भी लोक निर्माण विभाग अभियंताओं ने की मनमानी
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 31 Mar 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोंधवा संपर्क की तरह ही अनेक सड़कों के निर्माण और शिलालेख लगाने में लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने मनमानी की है। डेढ़ साल पहले बनाई गई सड़कों पर सत्तापक्ष के विधायकों को खुश करने के लिए उनके नाम के बोर्ड लगा दिए गए। बोर्ड लगाते समय यह भी ध्यान नहीं रखा गया कि सड़क किस विधानसभा क्षेत्र में आती है। यह खेल अधिकतर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना में निर्माण कराई गईं सड़कों पर किया गया है। इसमें गोला से कुकरा वाया बांकेगंज (चैनज 8.00 से 15.750) सड़क भी शामिल है।
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत गोला से कुकरा वाया बांकेगंज के बीच करीब पांच-छह साल पहले 16 किलोमीटर जर्जर सड़क निर्माण की स्वीकृत मिली थी। यह सड़क डेढ़ साल पहले बनकर तैयार हो गई। इस बीच सड़क पर कोई बोर्ड नहीं लगा था, लेकिन विधानसभा चुनाव के कुछ दिन पहले 15 नवंबर 2016 में लोक निर्माण विभाग खंड एक ने जो शिलालेख लगाया उसे देखकर लोग चौंक गए। इस शिलालेख पर सांसद खीरी अजय मिश्र टेनी के साथ-साथ विधायक गोला विधायक विनय तिवारी का नाम अंकित हैं। जबकि यह सड़क पलिया विधानसभा क्षेत्र में आती है, जिसके रोमी साहनी विधायक हैं। सड़क बनते और बोर्ड लगते समय भी यहां के विधायक रोमी साहनी थे। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने सत्तापक्ष के विधायक को खुश करने और क्षेत्रीय विधायक को दर किनार करके शिलालेख लगा देने की चर्चाएं क्षेत्र में भी खूब गर्म हैं। इस फर्जीवाडे़ से लोग हैरान हैं।
उधर इस बाबत एक्सईएन पीएमजीएसवाई निर्माण खंड एक विमल कुमार ने मामले से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि कुछ समय के पहले ही मैने चार्ज संभाला है। जिससे संबधित विषय की मुझे कोई जानकारी नहीं है। उधर निवर्तमान एक्सईएन पवन कुमार ने किए गए इस फर्जीवाड़े का सारा ठीकरा सांसद अजय मिश्र टेनी पर फोड़ दिया। कहा कि पीएमजीएसवाई योजना की गाइड लाइन के तहत जिले के विधानसभा क्षेत्र में निर्माण कराई गईं सड़कों के शिलालेख पर सांसद और विधायक का नाम लिखा जाता है। सांसद ने विधायकों के नाम की जो सूची दी उसी के आधार पर शिलालेख पर नाम लिखवाए गए। हां अगर कोई नाम गलत लिख गया है तो उसे बदला जाएगा।
विज्ञापन
उधर इस बाबत सांसद अजय मिश्र टेनी का कहना है कि एक्सईएन झूठ बोल रहे हैं, मैंने जिले के विधायकों के नाम की कोई सूची नहीं दी है। सड़कों पर शिलालेख लगवाने के टेंडर आदि राज्य सरकार जारी करती है। पलिया विधायक रोमी साहनी ने बताया कि यह सड़क मेरे विधानसभा क्षेत्र में है। मुझे जानकारी नहीं है कि शिलालेख पर गोला विधानसभा क्षेत्र के विधायक का नाम लिखा है। यदि ऐसा किया गया है तो गलत है। इसे स्वयं देखकर आपत्ति उठाऊंगा।