फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Public welfare fairs concluded with the promotion of government schemes

Lakhimpur Kheri News: सरकारी योजनाओं के प्रचार के साथ संपन्न हुए जनकल्याण मेले

Tue, 16 Jun 2026 11:12 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 16 Jun 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Public welfare fairs concluded with the promotion of government schemes
लखीमपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिलेभर में आयोजित जनकल्याण मेलों का मंगलवार को समापन हुआ।
विज्ञापन

धौरहरा में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले में स्वच्छ भारत मिशन, पशुपालन विभाग, स्वयं सहायता समूह, बाल विकास परियोजना और शिक्षा विभाग समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। खंड विकास अधिकारी गगनदीप सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

पसगवां विकास खंड में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का समापन भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष अखिलेश त्रिवेदी के संयोजन में हुआ। स्वास्थ्य विभाग के कैंप में ब्लॉक कर्मचारियों के ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की गई। इस दौरान बीडीओ मोहित कौशिक, एडीओ पंचायत सतीशचंद्र वर्मा, एपीओ ललित पटेल और शिवम श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मितौली विकास खंड परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण मेले के समापन अवसर पर गोद भराई और अन्नप्राशन संस्कार कराए गए। कस्ता मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर वाजपेई ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
बिजुआ में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले में प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर लखपति दीदी योजना तक विभिन्न योजनाओं के लिए 290 से अधिक पंजीकरण किए गए।

उधर, कस्ता विधानसभा के बेहजम मंडल अंतर्गत ग्राम लखनापुर स्थित बालाजी मंदिर परिसर में ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता कुमारी ने कराया, जबकि भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री राजेश सिंह, विनोद मिश्रा, कुलभूषण, उमाशंकर दद्दू और संजय गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed