{"_id":"600b14c88ebc3e317b355f50","slug":"prv-damaged-due-to-truck-collision-staff-narrowly-escaped-lakhimpur-news-bly434648475","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से पीआरवी क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से पीआरवी क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचा स्टाफ
विज्ञापन
महेवागंज। पुलिस चौकी के निकट दुबग्गा तिराहे के पास ट्रक की टक्कर लगने से पीआरवी 112 गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि पीआरवी में मौजूद स्टाफ के कोई खास चोट नहीं आई।
शुक्रवार की दोपहर चौकी से चंद कदम दूर दुबग्गा तिराहे के पास चालक ट्रक को पीछे कर रहा था। इसी बीच खम्बारखेड़ा की ओर जा रही कोतवाली सदर की पीआरवी 2850 गाड़ी पीछे से ट्रक में भिड़ गई। पीआरवी चालक प्रमोद ने गाड़ी का हूटर ऑन किया और आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर ट्रक चालक ने ट्रक को रोका। गनीमत रही कि समय रहते ट्रक रुक गया, जिससे पीआरवी में मौजूद स्टाफ बच गया। पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त देख ट्रक चालक के होश उड़ गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि ट्रक की साइड लगने से पीआरवी वाहन को मामूली छति पहुंची है। स्टाफ को कोई चोट नहीं आई है। संवाद