{"_id":"6a57c5a9e19090a1de06da59","slug":"protests-against-the-proposed-india-us-trade-deal-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-179925-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन
Wed, 15 Jul 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान में सभा करते राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के पदाधिकारी। संवाद
लखीमपुर खीरी। देश बचाओ मोर्चा और भारतीय किसान संगठन ने भारत-अमेरिका के प्रस्तावित मुक्त व्यापार (फ्री ट्रेड) समझौते का विरोध कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर इसे तत्काल रद्द करने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि प्रस्तावित ट्रेड डील से भारतीय कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और करोड़ों लोगों की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इसे किसानों का डेथ वारंट बताते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम यादव ने केंद्र सरकार से समझौता तत्काल वापस लेने और किसानों व आम जनता के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। चेतावनी दी कि मांगों की अनदेखी पर देशव्यापी देश बचाओ आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
कलक्ट्रेट पहुंचकर कृषि व दुग्ध उत्पादों के आयात का किया विरोध
लखीमपुर खीरी। भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते में कृषि व दुग्ध उत्पादों के आयात के विरोध में बुधवार को राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन के बैनर तले किसानों ने प्रदर्शन किया।
किसान पहले शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल मैदान में एकत्र हुए और सभा कर प्रस्तावित समझौते का विरोध किया। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी कौशल कुमार सिंह को दिया।
ज्ञापन में आशंका जताई कि अमेरिका से कृषि और दुग्ध उत्पादों का आयात शुरू हुआ तो भारी सरकारी सब्सिडी के कारण वहां के उत्पाद सस्ते होंगे, जिससे भारतीय किसानों और पशुपालकों को बड़ा आर्थिक नुकसान होगा।
प्रदेश अध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा ने कहा कि किसान पहले से ही न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिलने से घाटे में हैं। ऐसे में यह समझौता खेती और डेयरी व्यवसाय के लिए गंभीर संकट पैदा करेगा। जिलाध्यक्ष संतोष सिंह भदौरिया, मनोज सिंह, शिवकुमार वर्मा, रामसागर वर्मा, अवधेश कुमार, नरेंद्र कुमार समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। संवाद