फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Protest at the police station gate against the inspector

Lakhimpur Kheri News: दरोगा के खिलाफ थाने के गेट पर दिया धरना

Mon, 17 Jun 2024 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Protest at the police station gate against the inspector
निघासन। पलिया रोड पर निजी प्लॉट पर दरोगा के मिलीभगत से पिलर लगाने से नाराज दो लोग थाने के गेट पर धरने पर बैठ गए। करीब एक घंटे बाद एसडीएम और प्रभारी निरीक्षक के दरोगा पर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद धरना समाप्त किया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी जसपाल सिंह ने बताया कि नगर के पलिया रोड पर उनका और ज्ञान प्रकाश का प्लॉट है। प्लॉट पर एक व्यक्ति दरोगा से मिलकर शनिवार रात पिलर बना रहे थे। पिलर बनाने की जानकारी होने पर दोनों लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने पीआरवी को सूचना दी। पीआरवी ने लेखपाल से पैमाइश करने के बाद ही निर्माण करने की बात कही। वहां पर बात चल ही रही थी, इसी बीच दरोगा आ धमके और जसपाल आदि से अभद्रता करने लगे। आरोप है कि पिलर बनाने के लिए मौजूद सामग्री को विवाद वाले व्यक्ति को सौंप दी।
विज्ञापन


--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले भी भूमि संबंधी शिकायत दरोगा की मिल चुकी है। मामला राजस्व का है। पुलिस को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए था। दरोगा की जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

अश्वनी कुमार सिंह, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed