फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Protest against Wasim Rizvi at SP office

वसीम रिजवी के खिलाफ एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन

Sun, 21 Mar 2021 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Protest against Wasim Rizvi at SP office
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली में बातचीत करने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज न होने से असंतुष्ट मुस्लिम समुदाय के तमाम लोग शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और घेराव कर नारेबाजी की। एसपी ने प्रदर्शनकारियों को कानूनी राय लेने के बाद आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।
विज्ञापन

सेंट्रल शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी द्वारा कुरान की 26 आयतों को कुरान से हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका को लेकर मुस्लिम समुदाय आक्रोशित है। पांच दिन पहले शहर निवासी जुबेर अहमद राजू ने कई लोगों के साथ सदर कोतवाली में तहरीर देकर वसीम रिजवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

शनिवार को पेश इमाम मौलाना इशहाक सहित तमाम लोग करीब 12 बजे सदर कोतवाली पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करने लगे। बातचीत के दौरान सीओ सिटी भी मौजूद थे। सभी तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग कर रहे थे, जबकि पुलिस का कहना था कि लखनऊ में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना स्थल भी लखनऊ का है। एक मामले की एक ही रिपोर्ट दर्ज हो सकती है। पुलिस तहरीर को जीडी में दर्ज कर जिस थाने में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है, वहां भेजकर इसे शामिल कराएगी, लेकिन लोग इस बात पर राजी नहीं हुए और नारेबाजी करते हुए चले गए। करीब ढाई बजे बड़ी संख्या में लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और कार्यालय का घेराव कर नारेबाजी करने लगे। एसपी विजय ढुल ने प्रतिनिधि मंडल को कार्यालय में बुलाकर बातचीत की, उन्हें समझाया। इस पर लोग शांत हो गए और वापस लौट गए।
तहरीर की कॉपी लेकर उसकी प्राप्ति दी गई है। इसे जनरल डायरी (जीडी) में दर्ज किया जाएगा। पुलिस कानूनी सलाह लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।
- विजय ढुल, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed