फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   promotion for hindi language

‘दिल से दिल जोड़ने का सशक्त माध्यम है हिन्दी’

Sat, 12 Sep 2020 02:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:41 AM IST
विज्ञापन
promotion for hindi language
लखीमपुर खीरी। हिंदी, दिल से दिल के बीच रिश्ता जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। जब कोई अपने मन की बात हिंदी में कहता है तो उसमें अपनत्व की मिठास शामिल होती है। हिंदी मातृभाषा होने के साथ साथ सांस्कारिक भाषा है। ‘हिंदी हैं हम’ अभियान को लेकर हिंदी के प्रवक्ताओं का कहना है कि अमर उजाला ने जो अभियान शुरू किया है उससे हिन्दी को और बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

हिंदी ही एक ऐसी भाषा है, जिसने पूरे देश को एकता के सूत्र में बांध रखा है। हमारी मातृभाषा में ऐसी मिठास है कि प्रेम भावना का विकास होता है।
-कन्हैया लाल शास्त्री, हिंदी प्रवक्ता पीडी इंटरमीडिएट कॉलेज मोहम्मदी
हिंदी एक विशाल जनसमूह की भाषा है। भारतीयों में विचारों का आदान-प्रदान करने का सबसे बेहतर माध्यम हिंदी भाषा है। हिंदी से दूरी बनाकर कोई व्यक्ति विकास नहीं कर सकता।
विज्ञापन

-एनके मिश्रा, सेवानिवृत्त हिंदी प्रवक्ता बल्देव वैदिक इंटर कॉलेज पलिया
हिंदी ही भाषा का वह माध्यम है, जिससे लोगों के बीच दिल का रिश्ता जुड़ता है। हिंदी के प्रति लोगों में जागृति पैदा करने के लिए अमर उजाला ने जो अभियान शुरू किया है वह बेहद सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. बीनारानी गुप्ता, हिंदी विभागाध्यक्ष आर्यकन्या डिग्री कॉलेज
हिंदी देश की संस्कारिक भाषा है। न्यायालय से लेकर राजस्व कार्यों में आज भी हिंदी के मूल शब्दों का प्रयोग ज्यादा है।
-उमेश शुक्ला, हिंदी प्रवक्ता नवभारत इंटर कॉलेज
हम अपनी मातृ भाषा को छोड़कर अंग्रेजी की तरफ भाग रहे हैं। जिस कारण हिंदी का अस्तित्व खोता जा रहा है। हिंदी में जो अपनापन है वह अंग्रेजी या किसी अन्य भाषा में नहीं है।
-कु. जीतेश मिश्रा, शिवांगी शिक्षक, धौरहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed