फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Project worth crores... yet Mathurpur is still under threat of erosion

Lakhimpur Kheri News: करोड़ों की परियोजना... फिर भी माथुरपुर कटान की जद में

Mon, 07 Jul 2025 11:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Project worth crores... yet Mathurpur is still under threat of erosion
घाघरा नदी की कटान की जद में ग्रामीणों के आवास। स्रोत, ग्रामीण
रमियाबेहड़। खेती-बाड़ी सब नदी में गवां चुके ग्रामीणों पर अब उनका आशियाना उजड़ने का खतरा मंडराने लगा है। विगत वर्ष माथुरपुर में घाघरा नदी पर बनी करीब साढ़े चार करोड़ रुपयों की परियोजना कट चुकी है। वर्तमान में छह करोड़ रुपये की परियोजना पर काम चल रहा है, लेकिन खतरा अभी कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन

सुजानपुर के गांव माथुरपुर के ग्रामीण राम प्रसाद भार्गव, संतू, ईश्वरदीन, तेजी और कंधई आदि के घर घाघरा नदी के कटान की जद में हैं। ग्रामीणों ने बताया कि घाघरा नदी में एक जुलाई को पानी बढ़ा था। बांध में लगाए गए जियो ट्यूब पानी के बहाव में एक तरफ से धंस कर क्षतिग्रस्त हो गए। अब नदी में पानी कम हो गया है। इससे कटान का खतरा कम हो गया है। घाघरा नदी में पानी बढ़ने पर कटान का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


सहायक अभियंता बलराम गुप्ता ने बताया, आबादी को कटान से बचाने के लिए करीब छह करोड़ की लागत की परियोजना पर कार्य किया जा रहा है। जिसकी लंबाई करीब 780 मीटर है। आरबीएम भरकर गैबियान क्रैट लगाई गई हैं और परक्यूपाइन को बांधने के लिए बांस-बल्ली का उपयोग किया गया है। परियोजना पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन गांवों का मिट चुका वजूद
बिचला, बरूही, घोड़ाघाट, जित्तनपुरवा, गोड़ियनपुरवा, बिंटोलिया, देवमनिया, खैरीपुरवा, ठकुरीपुरवा, पसियनपुरवा, मोतीपुरवा, हुलासपुरवा, निबियापुरवा, मझरा, टपरीपुरवा समेत अन्य कई गांवों का घाघरा नदी बीते वर्षों में भीषण कटान कर नामोनिशान मिटा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed