फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prkte today were small Shiva Kashi

छोटी काशी में आज प्रकटे थे शिव

Tue, 17 Mar 2015 07:40 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Tue, 17 Mar 2015 07:40 PM IST
विज्ञापन
Prkte today were small Shiva Kashi
छोटी काशी के नाम से ख्याति प्राप्त यह स्थान भोले बाबा का अत्यंत प्रिय है, इसलिए शिव ने यहां मृग रूप में विचरण किया था। चैत्र की कृष्ण चतुर्दशी को भगवान विष्णु ने मृगरूपधारी शिव का श्रंग यहा स्थापित किया था।
विज्ञापन

पद्म पुराण में कथा है कि कोटद्वार नगर अब (कोटवारा ग्राम)में गरीब ब्राह्मण सदानंद की प्रिय गाय उसकी पत्नी ने मारकर भक्षण कर ली थी, जिससे उसका पुत्र धर्म गूंगा हो गया था। पाप के निवारण के लिए सदानंद जंगल में चला गया। देर रात होने पर जंगली पशुओं के भय से वह बेल वृक्ष पर बैठकर जागने के उद्देश्य से बेलपत्र तोड़कर नीचे डालने लगा। बेल वृक्ष के नीचे भगवान विष्णु द्वारा स्थापित मृग रूपधारी शिव का श्रंग था। बेलपत्र गिरने से शिव प्रकट हो गए और सदानंद से वरदान मांगा तो सदानंद ने गाय का पुनर्जीवन मांगा। भगवान शिव ने गाय को पुनर्जीवन दे कर पुत्र धर्म को पुन: वाणी प्रदान की। गरीब ब्राह्मण उस दिन से धनधान्य से परिपूर्ण हो गया। शिवजी ने सदानंद से कहा कि मीन राशि में सूर्य होने पर चैत्र की कृष्ण चतुदर्शी को ही मैं यहां स्थापित हुआ था। आज भी वही रात्रि है। इस रात्रि को जो भक्त मेरी पूजा, आराधना करेगा उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होगी।
विज्ञापन

बुधवार की रात होगा पूजन
गोला गोकर्णनाथ।
श्रीराम जानकी मंदिर के पुजारी पं हरिप्रसाद शर्मा ने बताया कि मीन राशि में सूर्य 15 मार्च से हैं, चैत्र कृष्ण चतुर्दशी बुधवार की रात आठ बजे शुरू होगी। जो गुरुवार शाम छह बजे तक रहेगी। इसलिए बुधवार रात में ही शिव जी का दर्शन, पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed