फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Private buses have become a problem, they cause traffic jams on Mela Maidan Road

Lakhimpur Kheri News: आफत बनीं निजी बसें, मेला मैदान रोड पर बनती हैं जाम का कारण

Mon, 18 Aug 2025 11:36 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 18 Aug 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Private buses have become a problem, they cause traffic jams on Mela Maidan Road
निजी बसों के चलते गढ़ी रोड पर लगा जाम। संवाद
लखीमपुर खीरी। निजी बसें शहरवासियों के लिए मुसीबत का सबब बन गई हैं। खासकर मेला मैदान रोड पर इन बसों के चलते आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। निघासन- पलिया बस स्टैंड से वापसी करने वाली निजी बसें गढ़ी रोड से गुजरती हैं, जो संकरी होने के कारण जाम का प्रमुख कारण बन रही है।
विज्ञापन

यह समस्या तब और गंभीर हो जाती है, जब स्कूलों की छुट्टियां होती हैं। स्कूल से घर लौटते समय बच्चे और अभिभावक इस जाम में फंसकर परेशान हो रहे हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि जाम के कारण समय की बर्बादी के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ रही है। मेला मैदान रोड पर सुबह और दोपहर के समय हालात बदतर हो जाते हैं। संकरी सड़क पर निजी बसों का बेतरतीब ढंग से खड़ा होना और यात्रियों का उतरना-चढ़ना स्थिति को और जटिल बनाता है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
विज्ञापन

-------------


स्कूल की छुट्टी के समय जाम में फंसना रोज की बात हो गई है। केंद्रीय विद्यालय के छूटने के समय बच्चे गर्मी और धूल के बीच जाम में खड़े रहते हैं। कई बार तो बसें इतनी करीब होती हैं कि डर लगता है। जिम्मेदारों को इस पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलदीप वर्मा, योग प्रशिक्षक
--------------

मेला मैदान रोड पर हर दिन जाम लगता है। निजी बसें बेतरतीब खड़ी हो जाती हैं, लोगों को दुकानों पर खरीदारी करने में भी दिक्कत होती है। प्रशासन को बसों के लिए वैकल्पिक रूट या पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए।

-अमित प्रजापति, अर्जुनपुरवा
---------------
निजी बसें सड़क पर ही रुक जाती हैं, उधर ऑटो चालक भी बेतरतीब खड़े हो जाते हैं। ट्रैफिक पुलिस को नियमित निगरानी करनी चाहिए, जिससे लोगों का आवागमन बाधित न हो और बच्चे भी जाम में फंसने से बच सकें।
- राजू सिंह, गढ़ी
------------

मामले की शिकायत मिली है। प्राइवेट बस संचालकों को चेतावनी भी दी जा चुकी है। अगर सुधार नहीं होता है तो जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
-योगेंद्र यादव, प्रभारी यातायात

निजी बसों के चलते गढ़ी रोड पर लगा जाम। संवाद

निजी बसों के चलते गढ़ी रोड पर लगा जाम। संवाद

निजी बसों के चलते गढ़ी रोड पर लगा जाम। संवाद

निजी बसों के चलते गढ़ी रोड पर लगा जाम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed