फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Prime Minister virtually inaugurated Gola and Malani railway stations

Lakhimpur Kheri News: प्रधानमंत्री ने वर्चुअली किया गोला और मैलानी रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

Thu, 22 May 2025 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister virtually inaugurated Gola and Malani railway stations
कार्यक्रम को संबो​धित करतींभाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिलाध्यक्ष गुरमीत कौर। संवाद
गोला गोकर्णनाथ/मैलानी। अमृत भारत योजना के तहत गोला रेलवे स्टेशन का 6.65 करोड़ और मैलानी स्टेशन 18 करोड़ रुपये से पुर्नविकसित कराया गया है। स्टेशनों पर तमाम प्रकार की सुविधाएं बढ़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को वर्चुअली (आभासी रूप से) गोला, मैलानी सहित 19 रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण कर अपना संबोधन दिया।
विज्ञापन

गोला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अमन गिरि ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, विधायक अमन गिरि, पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, शिव मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन गिरि, ब्लॉक प्रमुख विमल वर्मा के साथ शिलापट्टों का अनावरण किया। स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गोला स्टेशन ऐशबाग (लखनऊ) मैलानी, पीलीभीत रेल खंड पर स्थित एनएसजी 5 श्रेणी का एक महत्वपूर्ण स्टेशन है।
विज्ञापन


गोला स्टेशन का स्थानीय संस्कृति एवं आधुनिक वास्तुकला को ध्यान में रखते हुए भवन का डिजाइन किया गया है। 900 वर्ग मीटर में फसाड, 156 वर्ग मीटर में पोर्च का कार्य कराया गया है। धूप एवं वर्षा से बचाव के लिए प्लेटफॉर्म संख्या-01 पर 15-वे तथा प्लेटफॉर्म संख्या-02 एवं 03 पर 10-बे के यात्री छाजन का कार्य किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, बच्चों एवं दिव्यांगजनों को ट्रेनों में चढ़ने/उतरने में सुविधा का प्रबंध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री के प्रतीक्षालय एवं प्रसाधन केंद्र को आधुनिकीकृत के साथ ही अलग-अलग प्रवेश एवं निकास द्वार बनाए गए। 600 वर्ग मीटर में सर्कुलेटिंग एरिया का विकास किया गया है। महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय, वीआईपी लाउंज एवं वातानुकूलित रिटायरिंग रूम बनवाया गया है। इस मौके पर मुख्य सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर आरके सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर ईएनएचएम रोहित त्रिपाठी, जनार्दन गिरी, विमल वर्मा आदि मौजूद रहे।




सुर्खियों में रहे अनूठे अंदाज में सवारी गाड़ियों की मांग करने वाले राजू

अलीगंज रोड रेलवे क्रॉसिंग के निकट निवासी विवेक जायसवाल उर्फ राजू तमाम स्लोगन लिखे कागज अपने शरीर पर चिपकाकर शांतिपूर्ण ढंग से अनूठे अंदाज में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे और सवारी गाड़ियां बढ़ाने की मांग की। उनका यह अंदाज सुर्खियों में रहा। वहीं विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के हरद्वार वाजपेई, पंकज बाजपेई ने गोला में समर स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की मांग की।



गोला रेलवे स्टेशन का संक्षिप्त इतिहास

गोला गोकर्णनाथ। नगर भगवान शिव की नगरी छोटी काशी के नाम से विख्यात है। जिले में रेल की छोटी लाइन की शुरुआत 1886 में तो हो गई थी, लेकिन लखीमपुर से गोला के बीच 15 दिसंबर 1887 और गोला से पीलीभीत के बीच 1 अप्रैल 1891 में रेल संचालन शुरू हो सका था। 14 अक्टूबर 2016 को छोटी लाइन का रेल मार्ग बंद होने से कुछ समय के लिए यहां का विकास ठहर सा गया। जब से ब्रॉड गेज रेलखंड रेल मार्ग शुरू हुआ तो लोगों में उम्मीद जगी है, साथ ही ख्वाहिश है कि गोला का रेलवे स्टेशन भगवान शिव और यहां की प्राकृतिक अतीत की धरोहर समेटे हुए पहचान बने।



क्या है एनएसजी-5

न्यूनतम वाणिज्यिक महत्व वाले स्टेशन एनएसजी 5 (गैर-उपनगरीय ग्रेड 5) स्टेशनों की श्रेणी में आते हैं। प्रति वर्ष लगभग 1 से 2 मिलियन यात्रियों को सेवा प्रदान करने वाले इन स्टेशनों की ओर से उत्पन्न राजस्व औसतन 1 से 10 करोड़ रुपये प्रति वर्ष रहता है।




मैलानी से कई शहरों के लिए शुरू होगी रेल सेवा : अनूप

मैलानी। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने कहा कि मैलानी से देश के तमाम शहरों के लिए रेल सेवा उपलब्ध होगी। मैलानी में उच्च श्रेणी का महिला, पुरुष प्रतीक्षालय, वीआईपी लाउंज, वाटर कूलर, रिटायरिंग रूम, फूड स्टॉल, यात्री टिकट काउंटर के अलावा एटीवीएम भी स्थापित किए गए हैं। इसके अलावा सकुलेटिंग एरिया को भी विस्तारित कर वाहन पार्किंग की सुविधा शुरू की गई है।


इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिलाध्यक्ष गुरमीत कौर, रेलवे के नोडल अधिकारी सुरेश कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रितिका, अश्वनी कुमार, मोहम्मद आरिफ, नगर पंचायत अध्यक्ष कीर्ति माहेश्वरी, भवानी शंकर माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed