{"_id":"69ab1ae8e158fa1f2902eff2","slug":"prices-of-dates-rise-during-ramadan-varieties-in-the-market-decrease-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-169742-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रमजान में खजूर पर चढ़ी महंगाई, बाजार में घटी किस्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रमजान में खजूर पर चढ़ी महंगाई, बाजार में घटी किस्में
Fri, 06 Mar 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
बाजार में रखी खजूर। संवाद
लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय हालात का असर अब जिले के स्थानीय बाजारों में भी दिखने लगा है। ईरान में जारी तनाव के कारण सूखे मेवों और खजूर की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे बाजार में इनके दाम बढ़ गए हैं।
कारोबारियों ने बताया कि काजू, बादाम, पिस्ता, अखरोट और मखाना के दामों में 40 से 80 रुपये प्रति किलो तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रमजान का महीना होने के कारण खजूर की मांग हर साल की तरह इस बार भी काफी अधिक है। रोजेदार इफ्तार में खजूर का सेवन करते हैं, जिससे बाजार में इसकी मांग लगातार बनी हुई है। इस बीच विदेशों से आवक पहले जैसी नहीं हो पा रही है। मांग अधिक और आपूर्ति कम होने से खजूर के दामों में भी तेजी देखने को मिल रही है।
व्यापारियों का कहना है कि पहले बाजार में करीब 18 किस्म की खजूर उपलब्ध रहती थीं, लेकिन मौजूदा हालात में अब मुश्किल से 7 से 8 किस्म की खजूर ही बाजार में पहुंच पा रही हैं। पिछले दो महीनों में कुछ किस्मों की कीमतों में 100 से 200 रुपये प्रति किलो तक का उछाल आया है। फिलहाल बाजार में 120 रुपये से लेकर 1600 रुपये प्रति किलो तक की खजूर बिक रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -नया माल नहीं मंगवा रहे हैं व्यापारी-- --
खपरैल बाजार के कारोबारी मो. सलीम, बादशाह और शशांक गुप्ता के अनुसार ईरान में जारी तनाव के कारण अंजीर, खजूर और पिस्ता की खेप समय पर नहीं पहुंच पा रही है। कई व्यापारियों ने फिलहाल नया माल मंगाना भी रोक दिया है, जिससे बाजार में आपूर्ति घट गई है। व्यापारियों का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात जल्द सामान्य नहीं हुए तो आने वाले दिनों में सूखे मेवों और खजूर के दामों में और बढ़ोतरी हो सकती है।